Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुझे अप्रत्यक्ष रूप से संन्यास लेने को कहा गया : ऋद्धिमान साहा
    खेल

    मुझे अप्रत्यक्ष रूप से संन्यास लेने को कहा गया : ऋद्धिमान साहा

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद यह पहला मौक़ा है कि ऋद्धिमान साहा को टेस्ट टीम से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से साहा और ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की विकेटकीपिंग ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि पिछले दो साल से पंत ने साहा के ऊपर बढ़त ले ली थी। टीम से बाहर होने के बाद साहा ने कहा,’मैं कभी गुस्सा नहीं होता हूं और ना अभी हूं। मुझे इस चयन निर्णय के बारे में दक्षिण अफ़्रीका में ही बता दिया गया था, लेकिन मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। अब जब टीम का चयन हो गया है, तो मैंने सिर्फ़ उन सवालों का ज़वाब दिया है, जो मुझसे पूछा गया।

    आपको यह कब और कैसे बताया गया? उन्होंने कहा,’दक्षिण अफ़्रीका सीरीज़ के बाद राहुल भाई ( राहुल द्रविड़, प्रमुख कोच) ने मुझे कमरे में बुलाया और कहा, “ऋद्धि, मुझे पता नहीं कि मुझे यह कैसे कहना है, लेकिन चयनकर्ता और टीम प्रबंधन अब एक नए चेहरे की तलाश में हैं। चूंकि आप हमारे पहले विकेटकीपर नहीं हैं और आप अंतिम एकादश में भी नहीं हैं, इसलिए हम अब किसी युवा विकेटकीपर को टेस्ट दल में रखना चाहते हैं।” मैंने कहा, “ओके, कोई बात नहीं।”

    इसके बाद उन्होंने कहा, “आप अगर श्रीलंका के ख़िलाफ़ टीम में नहीं चुने जाते हैं, तो आश्चर्यचकित मत होइएगा। तब तक अगर आप कोई और निर्णय लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं।” फिर मैंने उनसे कहा कि मैं संन्यास के बारे में नहीं सोच रहा। मैंने क्रिकेट खेलना इसलिए शुरू किया था क्योंकि मुझे यह खेल खेलना पसंद है और मैं तब तक खेलूंगा जब तक यह मुझे अच्छा लगेगा।

    10-12 दिन बाद मुझे चेतन शर्मा (चयन प्रमुख) का फ़ोन आया। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या आप रणजी ट्रॉफ़ी में खेल रहे हैं? मैंने कहा कि मैंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। फिर उन्होंने वही बात दोहराई जो राहुल भाई ने कही थी। फिर मैंने उनसे पूछा कि क्या यह बस इस सीरीज़ के लिए है या फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज़ के लिए भी? तब उन्होंने दो सेकंड रुकते हुए कहा, “अब आपको चयन के लिए आगे कभी नहीं कंसीडर नहीं किया जाएगा।”

    फिर मैंने उनसे पूछा क्या यह मेरे प्रदर्शन और फ़िटनेस की वज़ह से है या मेरी उम्र की वज़ह से? उन्होंने कहा फ़ॉर्म और फ़िटनेस की कोई बात नहीं लेकिन अब हम नए चेहरों को टीम में देखना चाहते हैं और ऐसा बिना आपको ड्रॉप किए संभव नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर आप रणजी ट्रॉफ़ी खेलना चाहते हैं तो यह आपका निर्णय है।

    Post Views: 0

    america asked Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity I was indirectly india lockdown Lockdowninchhattisgarh PM Narendra modi Police Raigarh retire Wriddhiman Saha
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचने की खेती में चालू रबी सीजन में आया उछाल, बीते 3 वर्षों की औसत वृद्धि से 5 गुने से भी अधिक
    Next Article पंजाब में एक बजे तक 34.10 प्रतिशत मतदान हुआ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट जंग पर पीएम की हाईलेवल मीटिंग ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत ‘सुपर अलर्ट’…

    March 22, 2026

    प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार…

    March 22, 2026

    हेरिटेज मैराथन 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर…

    March 22, 2026

    यात्रीगण कृपया ध्यान दे इस वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखे लें यहां से सारी लिस्ट…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मिडिल ईस्ट जंग पर पीएम की हाईलेवल मीटिंग ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत ‘सुपर अलर्ट’…
    • प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार…
    • हेरिटेज मैराथन 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर…
    • यात्रीगण कृपया ध्यान दे इस वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखे लें यहां से सारी लिस्ट…
    • अब इलेक्ट्रिक SUV लवर्स के लिए खुशखबरी टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया Tata Harrier EV का नया Fearless+ QWD वेरिएंट, कीमत घटी 26.49 लाख तक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?