Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पंजाब में एक बजे तक 34.10 प्रतिशत मतदान हुआ
    राष्ट्रीय

    पंजाब में एक बजे तक 34.10 प्रतिशत मतदान हुआ

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    चंडीगढ़, 20 फरवरी। पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों के लिये रविवार सुबह शुरू हुए मतदान में अपराह्न एक बजे तक 34.10 प्रतिशत मतदान हुआ है और राज्य के सभी बड़े नेता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।

    मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। कुछेक घटनाओं को छोड़ कर मतदान कुलमिला कर शांतिपूर्ण चल रहा है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शुरूआत में यह धीमा रहा लेकिन शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत तेजी देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह ठंड के चलते इक्का दुक्का मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे लेकिन सूरज चढ़ने के साथ इनकी संख्या बढ़ने लगी। लोग सुबह का कामकाज निपटा कर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और कतारें लगनी शुरू हो गईं। शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की जल्द ही कतारें लगनी शुरू हो गईं। राज्य में मतदान शुरू होने के बाद पहले तीन घंटों में 17.77 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने मतदान से पहले सुबह शिव मंदिर और चमकौर साहिब गुरूद्वारे में मत्था टेका और बाद में खरड़ में मतदान किया। आम आदमी पार्टी(आप) का मुख्यमंत्री पद का चेहरा और सांसद भगवंत मान ने मोहाली में गुरूद्वारा सच्चा धन में मत्था टेकने के बाद फेज-तीन मतदान केंद्र में मतदान किया और इसके बाद गृह जिले संगरूर के लिये रवाना हो गये। राज्य के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डेरा बाबा नानक और ओम प्रकाश सोनी ने अमृतसर-सैंट्रल, कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने जालंधर कैंट के मीठापुर, मनप्रीत सिंह बादल ने मुक्तसर जिले के बादल गांव, भरत भूषण आशु ने लुधियाना और राजकुमार वेरका ने अमृतसर में मतदान किया।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ अमृतसर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अबोहर विधानसभा के पंचकोसी, पार्टी सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने गुरदासपुर और मनीष तिवारी ने लुधियाना में वोट डाला।

    केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता सोम प्रकाश ने फगवाड़ा, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पठानकोट और राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने अमृतसर में मतदान किया।

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके सांसद पुत्र एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर जिले के बादल गांव में मतदान किया। श्री बादल ने इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल(शिअद) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) गठबंधन को 80 से ज्यादा सीटें मिलने और राज्य में सरकार बनाने का का दावा किया। पार्टी उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी अमृतसर-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद कॉलेज के मतदान केंद्र में मतदान किया। यहां जब मजीठिया मतदान कर गेट के बाहर निकल रहे थे तो वहीं उनका आमना-सामना अपने विरोधी नवजाेत सिंह सिद्धू से हुआ जो मतदान करने जा रहे थे। दोनों ने एक दूसरे का हालचाल पूछा।

    पंजाब के सबसे अमीर उम्मीदवार कुलवंत सिंह कलसन ने मोहाली के सेक्टर 71 के मतदान बूथ पर परिवार सहित मतदान किया। उनकी आमदनी 233 करोड़ रुपये है। जुड़वां भाई सोहना मोहना ने अमृतसर के मानावाला स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। दोनों ने अलग अलग मतदान किया। इस दौरान गोपनीयता सुनिश्चित की गई।

    चुनाव मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीयों समेत कुल 1,304 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें 93 महिलाएं, दो किन्नर और बाकी 1,209 पुरुष हैं। राज्य में 14,684 स्थलों पर 24,740 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें से 1,051 जगहों पर 2,013 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं।

    राज्य के कुल 2,14,99,804 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जो आज चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे और 10 मार्च को इन उम्मीदवारों को भाग्य का फैसला आयेगा।

    Views: 0
    34.10 percent polling in Punjab till 1 pm america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur lockdown Lockdowninchhattisgarh PM Narendra modi Police Raigarh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुझे अप्रत्यक्ष रूप से संन्यास लेने को कहा गया : ऋद्धिमान साहा
    Next Article विवाह समारोह से किशोरी को उठाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात यहां से हुईं रवाना…

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने यहां के दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की…

    October 23, 2026

    प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 24 अक्टूबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट…

    October 23, 2026

    राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात यहां से हुईं रवाना…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने यहां के दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की…
    • प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 24 अक्टूबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट…
    • राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि
    • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी रवाना कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दिखाई हरी झंडी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?