मध्यप्रदेश :- मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में पिछले सात दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगेगा।
आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ थोड़ी-बहुत बारिश हो सकती है. तो वही आने वाले दिनों में आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा. जिससे ठंह महसूस होने लगेगी।
24 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। इसका असर प्रदेश में 2 से 3 दिन बाद देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। फिलहाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश हो रही है।
रात में बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा
बारिश के बाद प्रदेश में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा। हालांकि, अलग-अलग जिलों में मौसम का प्रभाव स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है। लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
