Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी रवाना कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दिखाई हरी झंडी
    कोरबा

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी रवाना कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दिखाई हरी झंडी

    By Tv36 HindustanOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :-मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर और कोणार्क मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए। कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।

    बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर रही योजना

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलता था। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जनकल्याणकारी योजना को फिर से शुरू किया है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई कर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान करते हैं। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का अवसर प्रदान कर उनका सम्मान और अभिनंदन कर रहे हैं। यह योजना बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज इस योजना के तहत पहली ट्रेन कोरबा जिले से रवाना की जा रही है, जो सभी के लिए गौरव का विषय है। श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों की आस्था का सम्मान करने और उनके तीर्थ दर्शन के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    तीर्थ यात्रा बुजुर्गों के लिए सपने से कम नहीं – महापौर

    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि तीर्थ यात्रा करना हर बुजुर्ग का सपना होता है, लेकिन आर्थिक और अन्य साधनों की कमी के कारण कई बार वे अपनी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर रही है। यह उनके लिए आनंद और सम्मान का अवसर है।
    इस अवसर पर प्रेम कुमार साहू,फिरत राम साहू, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक, नगर निगम के अपर आयुक्त पवन वर्मा, प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुरिया दरबार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी परंपराओं को बचाने की अपील…
    Next Article राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि

    October 23, 2026

    मुरिया दरबार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी परंपराओं को बचाने की अपील…

    October 23, 2026

    एक्टर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज, 4,018 शो के लिए बुक हुए लाखों टिकट…

    October 23, 2026

    शहर में 5 दिनों तक बिजली रहेगी बंद, देखें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित…

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि
    • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी रवाना कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दिखाई हरी झंडी
    • मुरिया दरबार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी परंपराओं को बचाने की अपील…
    • एक्टर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज, 4,018 शो के लिए बुक हुए लाखों टिकट…
    • शहर में 5 दिनों तक बिजली रहेगी बंद, देखें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?