नई दिल्ली ।मेहरीन काजी जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं. वह आईएएस अतहर आमिर की दूसरी वाइफ हैं. मेहरीन काजी एक डॉक्टर हैं.जान लें कि आईएएस अतहर आमिर और डॉक्टर मेहरीन काजी हाल ही में डेनमार्क गए थे. तब दोनों ने साथ में फोटो ली थी, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है.डॉक्टर मेहरीन काजी की अपने पति आईएएस अतहर आमिर के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को लोग खूब पंसद कर रहे हैं. उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं.
डॉक्टर मेहरीन काजी की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करके कोई दोनों को बेस्ट कपल बता रहा है तो कोई सुखी जीवन के लिए उनको शुभकामनाएं दे रहा है.45 हजार से ज्यादा यूजर उनकी फोटो को लाइक कर चुके हैं.आपको बता दें कि आईएएस अतहर आमिर की शादी पहले आईएएस टीना डाबी से हुई थी. हालांकि, बाद में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. आईएएस टीना डाबी भी दूसरी शादी कर चुकी हैं.