रायपुर। राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई हैं। कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि 23 अगस्त को वे भाजपा में शामिल होंगे। बुधवार को केशकाल में बीजेपी प्रभारी ओम माथुर के सामने वे बीजेपी की सदस्यता लेंगे।
बता दे कि IAS नीलकंठ टेकाम ने पहले वीआरएस के लिए आवेदन भी दिया था। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी उन्हें विधानसभा का टिकट भी दे सकती है। टेकाम केशकाल या कोंडागांव से चुनाव लड़ सकते हैं।
