Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » झड़ रहे हैं पलकों के बाल तो अपनाए ये तरीका……
    News

    झड़ रहे हैं पलकों के बाल तो अपनाए ये तरीका……

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : चेहरे की खूबसूरती लोगों के आंखों पर भी निर्भर करती है. आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए लड़कियां बहुत कुछ करती हैं. पलकों के घने बाल आंखों को खूबसूरत बनाते हैं. लेकिन आजकल देखने को मिलता हैं कि कई कारणों की वजह से पलकें झड़ने लगती हैं. पलकों और आईब्रो की कम ग्रोथ लोगों की खूबसूरती में बाधा डालने का काम करती है. बाजार में आपको नकली आईलैशेज या फिर आईलैश एक्सटेंशन मिल जाएंगे. लेकिन इन्हें प्राकृतिक तौर पर बढ़ाया जाए, तो खूबसूरती देखने लायक होती हैं.

    ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जो पलकों का झड़ना कम करते हैं और इन्हें घना बनाते हैं. आइए जानते हैं पलकों को घना और लंबा करने के कुछ आसान तरीके.

    शहद (Eye Lashes Tips)शहद में इमोलिएंट और ह्यूमेटेंट होते हैं, जो बालों को कंडिशनर करते हैं. ऐसे में बालों की ड्राईनेस दूर हो जाती है.शहद को पलकों में लगाने के लिए उसका गाढ़ापन पहले कम करें और इसके लिए आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स कर लें. फिर आप इस मिश्रण को मस्कारा ब्रश से लगाएं और 10 से 15 मिनट के लगा रहने दें. फिर आप आंखों को वॉश कर लें. ऐसा नियमित करने से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.

    जैतून का तेल (Eye Lashes Tips)जैतून का तेल पलकों को लंबा और घना बनाने का काफी पुराना और असरदार तरीका है. सोने से पहले अपनी पलकों के आसपास एक रुई की मदद से जैतून का तेल लगा लें. रात भर इसे लगा रहने दें, इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन आपकी पलकों के विकास में मददगार होता है.

    शिया बटर (Eye Lashes Tips)पलकों को शाइनी बनाने के लिए शिया बटर का प्रयोग किया जा सकता है. पलकों पर लगाने के लिए शिया बटर को अच्छे से पिघला लें और फिर साफ हाथों से इसे पूरी पलकों पर अच्छे से लगाएं. रात भर इसे पलकों पर लगा रहने के बाद सुबह साफ पानी से अच्छे से धो लें. कुछ ही दिनों आपको फर्क साफ दिखेगा.

    नारियल तेल (Eye Lashes Tips)पलकों को घना और लंबा करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे यूज करने के लिए सबसे पहले पलको को अच्छे से पानी से साफ कर लें, इसके बाद ईयर बड से हल्का-हल्का तेल लेकर पलकों पर अच्छे से लगाएं. इसे पूरी रात पलकों पर लगे रहने के बाद सुबह को ठंडे साफ पानी से धो लें.

    ग्रीन-टी वॉटर (Eye Lashes Tips)ग्रीन-टी में विटामिन-B, विटामिन-C, थीनिन और ढेरों एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. ग्रीन-टी के पानी में आप विटामिन-E कैप्सूल को पंचर करके डालें. मात्रा आप इस हिसाब से ले सकती हैं, 5 बूंद ग्रीन-टी वॉटर में 2 बूंद विटामिनE कैप्सूल डालें और फिर इस मिश्रण को पलकों पर लगा लें. आप इस मिश्रण से पलकों की लाइट मसाज भी कर सकती हैं और 5 मिनट बाद ही आंखों को वॉश कर लें.

    कैस्टर ऑयल (Eye Lashes Tips)कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि इसमें ओमेगा-6 और फैटी एसिड, विटामिनE और मिनरल्स जैसे सभी पोषक तत्व होते हैं. यह पलकों के बालों में भी लगाया जा सकता है. इसे डायरेक्ट लगाने की गलती न करें कैस्टर ऑयल बहुत ज्यादा गाढ़ा होता है और पलकों में लगाने से वह बहुत अधिक भारी लगने लगती हैं. इसलिए हमेशा कैस्टर ऑयल में आपको नारियल का तेल मिक्स करके लगाना चाहिए.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत में बनने वाली दुनिया की सबसे बड़ी और अनोखी जंगल सफारी को लेकर देश दुनिया के लोगों में दिलचस्पी…..
    Next Article Google Pay जून में हो जाएगा बंद, इस महीने निकाल लें पैसे, नहीं होगा भारी नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…

    April 25, 2026

    आज का राशिफल, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ के लिए चुनौती भरा दिन…

    April 25, 2026

    पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…
    • आज का राशिफल, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ के लिए चुनौती भरा दिन…
    • पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…
    • RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?