Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोदी आएंगे तो मुसलमानों को खत्म कर देंगे, इस सवाल के जवाब में क्या बोले PM, जाने…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    मोदी आएंगे तो मुसलमानों को खत्म कर देंगे, इस सवाल के जवाब में क्या बोले PM, जाने…

    By Tv 36 HindustanMay 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मुस्लिम समाज को आत्ममंथन करना चाहिए कि कांग्रेस के जमाने में आपको लाभ क्यों नहीं मिला. मुस्लिम समाज दुनियाभर में बदल रहा है, इसलिए आपको भी बदलना चाहिए. पीएम ने कहा कि मैं नहीं चाहता हूं कि कोई समाज बंधुआ मजदूर की तरह जीए. एक इंटरव्यू में पीएम मोदी से सवाल किया गया था कि मुस्लिमों को लगता है कि मोदी आएंगे तो उन्हें खत्म कर देंगे, जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं.

    ईटी नाउ को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी से सवाल किया गया था कि 2002 से लेकर 2024 तक 22 साल हो गए, अभी तक मुस्लिम मानकर चल रहे हैं कि पीएम मोदी आएंगे तो उन्हें खत्म कर देंगे. इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, मैं करीब 25 साल से हेड ऑफ द गवर्नमेटं रहा हूं. गुजरात को लेकर आपको मालूम होगा कि वहां 18वीं-19वीं शताब्दी से ही दंगे होते आए हैं. 10 साल में सात दंगे होते थे. 2002 के बाद से एक भी दंगा नहीं हुआ है.

    मुस्लिम समाज को करना चाहिए आत्ममंथन: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, गुजरात में मुसलमान आज भी बीजेपी को वोट देता है. आज मैं पहली बार कह रहा हूं कि मुस्लिम समाज के पढ़े-लिखे लोगों को आत्ममंथन करना चाहिए. सोचिए देश इतना आगे बढ़ रहा है और अगर आपके समाज में कमी है तो इसके क्या कारण हैं. सरकार की व्यवस्था का फायदा कांग्रेस के जमाने में आपको क्यों नहीं मिला. उन्होंने कहा, कांग्रेस के कालखंड में आप इस दुर्दशा का शिकार क्यों हुए, आपको आत्ममंथन करना चाहिए.”

    किस मानसिकता से खराब हो रहा बच्चों का भविष्य? पीएम ने बताया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज को संबोधित करते हुए कहा, “आपके मन में जो ये बात है कि हम सत्ता पर बैठाएंगे और उतारेंगे, इससे आपके बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है. मुसलमान समाज दुनिया में बदल रहा है.” उन्होंने कहा, “खाड़ी के देशों में जाता हूं तो मुझे बहुत सम्मान मिलता है. सऊदी अरब में योग ऑफिशियल सिलेबस का हिस्सा है, लेकिन यहां अगर मैं योग की बात करूंगा तो उसे धर्म से जोड़ दिया जाएगा.

    मुस्लिम समाज बच्चों की जिंदगी के बारे में सोचे: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, “खाड़ी देशों के लोगों के साथ जब मैं बैठता हूं तो वो मुझसे पूछते हैं कि योग की ट्रेनिंग कहा लेनी है. कोई मुझे बताता है कि मेरी पत्नी योगा सीखने भारत जाती है. यहां पर योग को हिंदू-मुसलमान बना दिया गया.” उन्होंने कहा, “मैं मुस्लिम समाज से आग्रह पूर्वक कहता हूं कि कम से कम अपने बच्चों की जिंदगी की तो सोचिए. मैं नहीं चाहता हूं कि कोई समाज बंधुआ मजदूर की तरह जीए, क्योंकि आपको कोई डरा रहा है.”

    प्रधानमंत्री ने कहा, “अगर आपको बीजेपी से डर लगता है तो आप जाइए एक बार पार्टी कार्यालय में बैठिए. वहां से कोई आपको निकालेगा थोड़े ही. 50 लोग वहां बैठे रहते हैं. आप जाइए देखिए वहां क्या हो रहा है.

    Post Views: 1,960

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसूरज देवता आग उगलने के लिए हो रहे तैयार मई की इस डेट से लग जाएगा नौतपा, धरती और सूरज आ जाएंगे नजदीक…
    Next Article कोरबा में ठेकेदार परिवार की हत्या, पति, पत्नी और 2 साल की बेटी, बंद कमरे में मिली 3 लोगों की लाश, इलाके में फैली सनसनी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी 3630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू…

    September 4, 2026

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही भारी छूट…

    September 4, 2026

    ये हैं दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन, करोड़ों की कीमत वाला ये स्मार्टफोन आखिर क्यों है इतना खास कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान…

    September 4, 2026

    Ambani का ₹10 वाला गेम कोल्ड ड्रिंक के बाद अब आइसक्रीम पर दांव, पानी से लेकर घरेलू सामान तक बढ़ाया कारोबार…

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी 3630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू…
    • महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही भारी छूट…
    • ये हैं दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन, करोड़ों की कीमत वाला ये स्मार्टफोन आखिर क्यों है इतना खास कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • Ambani का ₹10 वाला गेम कोल्ड ड्रिंक के बाद अब आइसक्रीम पर दांव, पानी से लेकर घरेलू सामान तक बढ़ाया कारोबार…
    • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?