Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टाइल्स लगाने का पेमेंट नहीं दिया तो मर्सिडीज में लगा दी आग …
    अपराध

    टाइल्स लगाने का पेमेंट नहीं दिया तो मर्सिडीज में लगा दी आग …

    By Tv 36 HindustanSeptember 14, 2022Updated:September 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में काम का पेमेंट ना मिलने पर शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल जब एक व्यक्ति को टाइल्स लगाने के पैसे नहीं मिले तो वो गुस्से से बौखला उठा और जिस जगह उसने काम किया था वहीं बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। बात नोएडा की है जहां, सदरपुर इलाके में पेमेंट ना होने से नाराज एक बाइक सवार शख्स अचानक मालिक के घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज को आग लगाकर भाग गया। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि हेलमेट लगाए एक बाइक सवार घर के सामने अपनी बाइक खड़ी करता है और सामने खड़ी मर्सिडीज पर पेट्रोल छिड़करक उसमें आग लगा देता है। गाड़ी को आग के हवाले करते ही वो अपनी बाइक लेकर फरार हो जाता है। घटना नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बरहाल पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 39 के इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है।


    नोएडा के सेक्टर 39 के सदरपुर इलाके में एक घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज में आग लगाने कते मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आग लगाने वाले युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने मर्सिडीज में आग बदला लेने के लिए लगाई है। दरअसल मर्सिडीज के मालिक ने युवक से अपने घर में टाइल्स लगावाया था, लेकिन वह उसे काम के पैसे नहीं दे रहा था। इसी कारण गुस्से में युवक ने उसकी मर्सिडीज में आग लगा दी।

    टाइल्स लगाने का नहीं दिया था पेमेंट
    आग लगाने वाले आरोपी ने बताया कि मर्सिडीज मालिक के घर में उसने टाइल लगाने का काम किया था, काम करीब 5 लाख रूपये का हुआ था। जिसके करीब 2 लाख रूपये बकाया थे। बार-बार मांगने के बावजूद भी वह पैसे नहीं दे रहा था, जिसके बाद उसने गुस्से में कार में आग लगा दी। हालांकि आग से कार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि कुछ ही देर में आग अपने आप बुझ गई थी।

    बता दें, आरोपी वेंडर का काम करता है। वह बार-बार मजदूरों के पेमेंट के लिए पैसे की मांग कर रहा था, लेकिन उसे पैसे मिल नहीं रहे थे। इसी बात से नाराज होकर वेंडर ने मर्सिडीज के बोनट पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

    Post Views: 0

    hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के डीआईजी ने दिया इस्तीफा, सरकार ने किया मंजूर
    Next Article दीपका कोयला खदान से चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर कब्जे से 40 किलो तांबा बरामद कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…

    April 16, 2026

    सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…

    April 16, 2026

    सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…

    April 16, 2026

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…
    • सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…
    • सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?