Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अगर लाल सागर संकट लंबे तक चलता है तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम डबल हो जाएंगे, जानिए भारत में कितने बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम…..
    News

    अगर लाल सागर संकट लंबे तक चलता है तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम डबल हो जाएंगे, जानिए भारत में कितने बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेट्रोल-डीजल के दाम देश में काफी समय से फ्रीज हैं. जिस तरह के संकेत सरकार से मिल रहे हैं. आने वाले दिनों तक यही सिलसिला जारी रही रह सकता है. अब जो गोल्डमैन शैक्स के ऑयल रिसर्च सेक्शन के प्रमुख डैन स्ट्रूवेन का बयान आया है. उसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. उन्होंने साफ कहा है कि अगर लाल सागर संकट लंबे तक चलता है तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम डबल हो जाएंगे. इसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से क्रूड ऑयल की कीमतें 155 डॉलर से 160 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं

    . तो सोच लीजिये अगर ऐसा हुआ तो देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या होगी?जी हां, इस चुनावी साल में इस सवाल का जवाब देना काफी मुश्किल है, लेकिन क्रूड ऑयल के दाम इस लेवल पर पहुंच जाते हैं तो देश के पेट्रोल के दाम कम से भी कम 135 रुपए प्रति लीटर हो सकते हैं. ये एक अनुमान है. जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है. मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है.

    लाल सागर संकट अभी खत्म नहीं हो सका है. अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देश हूतियों का जवाब दे रहे हैं. वहीं हूती आतंकियों के समर्थन में ईरान खड़ा है. ये परिस्थितियां भारत के लिए भी काफी बड़ा सिररर्द है.क्यों डबल हो सकते हैं कच्चे तेल के दाम?गोल्डमैन शैक्स के अधिकारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि हूती आतंकी होर्मुज स्ट्रेट तक पहुंच गए हैं. जिसकी वजह से ऑयल शिपिंग को काफी नुकसान हो सकता है और कच्च तेल की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं. सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लाल सागर एक ट्रांजिट रूट है. यहां रास्ते में रुकावट रहने से कच्चे तेल की कीमतों में तीन से चार डॉलर तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

    अगर होर्मुज स्ट्रेट एक महीने तक बंद रहा तो तेल की कीमतों में 20 फीसदी तक का इजाफा हो जाएगा. अगर यहां पर रुकावट और ज्यादा लंबे तक रहती है तो क्रूड ऑयल के दाम दोगुने भी हो सकते हैं. मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें 77 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है. इसका मतलब है कि यही दाम 155 डॉलर से 160 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं.

    . मुमकिन है कि इस संकट को पश्चिमी और खाड़ी देश मिलकर सुलझा लेंगे. अगर अनुमान सच साबित होता है तब भारत के लिए भी परेशानी खड़ी हो सकती है और ऑयल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं. जब उनसे पूछा गया है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 155 डॉलर से 160 डॉलर प्रति बैरल के बीच होंगी तो पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो सकते हैं? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल के दाम अनुमानित 135 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम अनुमानित 120 रुपए प्रति लीटर तक जा सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा होना थोड़ा मुश्किल ही लग रहा है.

    चुनावी साल में रुपए की स्थिति?अजय केडिया ने एक बात पर और ध्यान दिलाते हुए कहा कि देश में जब भी चुनावी साल होता है तो डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखने को मिलती है. जिसका असर भी देश में क्रूड ऑयल के इंपोर्ट बिल पर दिखाई देता है. देश अपनी जरुरत का 80 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल इंपोर्ट करता है. जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट पर काफी डिपेंड रहना पड़ता है. साथ ही जियो पॉलिटिकली और इकोनॉमिकली जो भी इंपैक्ट कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है. उसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देखने को मिलता है. केडिया ने आगे कहा कि जब यूक्रेन और रूस में वॉर शुरू हुआ था तब कच्चे तेल के दाम करीब 140 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे.

    उसके बाद पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था. अब अनुमान इस लेवल से भी 20 डॉलर आगे का है. तो आप समझ सकते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या हो सकती है?तो हो जाएगी काफी मुश्किलएक एनालिस्ट ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि वैसे तो कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर से ज्यादा होना मुमकिन नहीं है, लेकिन ऐसा होता भी है तो भारत जैसे देश के लिए मुश्किल हो सकती है, जो अपनी जरुरत का 80 फीसदी से ज्यादा क्रूड इंपोर्ट करता है. उसने बताया कि ऐसी परिस्थिति में पेट्रोल के दाम अनुमानित 150 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत अनुमानित 125 रुपए से 140 रुपए प्रति लीटर हो सकती है. वैसे जो स्थिति लाल सागर में चल रही है, उससे निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में कच्चे तेल के दाम में ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा.क्या है कच्चे तेल के मौजूदा दाम?

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews If the Red Sea crisis continues for a long time india the prices of crude oil will double in the international market Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपुराने कब्ज और हाई बीपी को जड़ से कर दे खत्म,बेहद फायदेमंद है ये औषधि, हमेशा रखें अपने पास…
    Next Article भारत के कृषि एक्सपोर्ट में देखी जा रही बढ़ोतरी, 2030 तक एक्सपोर्ट बना सकता है ये रिकॉर्ड…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    समंदर में भारत की ताकत बढ़ाएंगे 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, ₹53,866 करोड़ की डील फाइनल; GRSE और GSL को मिली जिम्मेदारी…

    November 2, 2026

    राज्योत्सव में आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरुड़ कमांडो की तैनाती से लेकर सारंग के हवाई करतबों ने जीता दिल…

    November 2, 2026

    वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    November 2, 2026

    खैरा गांव ने रचा देश में इतिहस,सोलर पैनल लगाकर बना 100 प्रतिशत सोलर गांव

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समंदर में भारत की ताकत बढ़ाएंगे 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, ₹53,866 करोड़ की डील फाइनल; GRSE और GSL को मिली जिम्मेदारी…
    • राज्योत्सव में आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, गरुड़ कमांडो की तैनाती से लेकर सारंग के हवाई करतबों ने जीता दिल…
    • वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    • खैरा गांव ने रचा देश में इतिहस,सोलर पैनल लगाकर बना 100 प्रतिशत सोलर गांव
    • महादेव सट्टा ऐप मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?