Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर कार के डैशबोर्ड पर यह इंडिकेटर दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत ले जाएं सर्विस सेंटर….
    News

    अगर कार के डैशबोर्ड पर यह इंडिकेटर दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत ले जाएं सर्विस सेंटर….

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : कारों में कई बार अचानक से दिक्कत आ जाती है और फिर इन्हें ठीक करवाने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. ज्यादातर लोगों को यही लगता होगा कि कारों के रखरखाव में काफी पैसे बर्बाद हो जाते हैं. हालांकि ऐसा नहीं है. दरअसल कार कंपनियां ग्राहकों के पैसे बचाने के लिए पहले से ही कारों में ऐसे इंडिकेटर्स लगाती हैं जो कार में खराबी आने से पहले ही बता देते हैं कि कौन से पार्ट में दिक्कत आ रही है. हालांकि ज्यादातर लोग इन इंडिकेटर्स को रिड करना ही नहीं जानते हैं. आपकी कार में ऐसी कोई समस्या ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए आज हम आपको ऐसे ही कुछ इंडिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कार के डैश बोर्ड में जैसे ही ब्लिंक करें वैसे ही आपको अपनी कार सर्विस सेंटर पर ले जानी चाहिए.

    1. Oil Pressure Warning Light (ऑइल प्रेशर वॉर्निंग लाइट)यह लाइट बताती है कि कार के ऑइल प्रेशर सिस्टम में कोई खराबी है. इंजन ऑइल कार के इंजन की भीतरी सतह को चिकना बनाए रखता है. इस लाइट का मतलब है कि ऑइल कम हो गया है या फिर सही से इंजन तक पहुंच नहीं पा रहा. ऐसी स्थिति में गाड़ी तुरंत बंद कर दें और इंजन ऑइल की जांच करें. यह भी देखें की ऑइल लीकेज तो नहीं है. जरूरत पड़ने पर मेकैनिक के पास चले जाएं.

    2. Engine Temperature Warning Light (इंजन का तापमान)इस लाइट का मतलब है कि इंजन ओवरहीट कर रहा है. इसका सीधा संबंध कार के कूलेंट से है, जो गाड़ी के इंजन को ठंडा रखने का काम करता है. हो सकता है कूलेंट खत्म हो गया है या फिर ठीक से काम नहीं कर रहा. ऐसी स्थिति में गाड़ी को बंद कर दें और इंजन को ठंडा होने दें. कूलेंट वाले बॉक्स में आप पानी भी भर दें. इंजन ठंडा होने के बाद ही गाड़ी चलाएं और किसी तरह मैकेनिक तक ले जाएं.

    3. Engine Warning Light (इंजन वॉर्निंग लाइट) इसे चेक इंजन लाइट भी कहा जाता है. इसके जलने की कई वजह हो सकती हैं. अगर यह लाइट एक बार जलकर बंद जाए, तो कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर यह लगातार जलती रहती है तो इंजन में समस्या है. इसे ज्यादा समय तक इग्नोर किया तो इंजन सीज हो सकता है. इसे जितना जल्दी हो, मैकेनिक को दिखा लें.

    4. Battery Alert Light (बैटरी अलर्ट लाइट)स लाइट का मतलब है कि गाड़ी के चार्जिंग सिस्टम में समस्या है. बैटरी केबल ढीला हो सकता है, खराब अल्टरनेटर हो सकता है या अन्य इलेक्ट्रिकल प्रोब्लम हो सकती है. हो सकता है कि आपकी कार बिल्कुल भी स्टार्ट न हो. एक बार बैटरी का केबल हिला कर देख लें. अगर बात नहीं बनती तो सर्विस सेंटर चले जाएं.

    5. Airbag Indicator Light (एयरबैग इंडिकेटर लाइट) एयरबैग इंडिकेटर लाइट संकेत देती है कि आपके किसी एयरबैग या पूरे एयरबैग सिस्टम में कुछ गड़बड़ है. आपको कार की तुरंत जांच करवानी चाहिए. कार के एयरबैग आपको एक्सीडेंट के दौरान सुरक्षित रखते हैं, इसलिए उनका ठीक से काम करना बेहद जरूरी है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews If these indicators are visible on the dashboard of the car india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरूस के इस नेता के शव को ममी बना कर रखा गया है 100 साल से संरक्षित…..
    Next Article अगर वाई-फाई की स्पीड है कम तो इन तरीकों से बढ़ाएं वाईफाई की स्पीड….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू 3150 रुपये सबसे कम, अब ऐसे कर सकते हैं बुक…

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी…

    May 3, 2026

    राजनांदगांव को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात: आधुनिक खेल मैदान व क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित, राजनांदगांववासियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार

    May 3, 2026

    सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू 3150 रुपये सबसे कम, अब ऐसे कर सकते हैं बुक…
    • न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी…
    • राजनांदगांव को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात: आधुनिक खेल मैदान व क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित, राजनांदगांववासियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार
    • सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश…
    • करोड़पति हुए किसान, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- भाग्योदय का शंखनाद है यह इकोनॉमिक कॉरिडोर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?