Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर मोबाइल में ये ऐप न होता तो पहलगाम के घने जंगलों से टूरिस्ट तक नहीं पहुंच पाते आतंकी…
    समाचार

    अगर मोबाइल में ये ऐप न होता तो पहलगाम के घने जंगलों से टूरिस्ट तक नहीं पहुंच पाते आतंकी…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आतंकियों तक पहुंच के लिए जांच एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है. हमले को लेकर लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन आतंकवादियों के पास एक खास मोबाइल ऐप था जिसका इस्तेमाल कर ये पहलगाम के घने जंगलों से होते हुए बैसरन इलाके तक पहुंचने में कामयाब रहे. यहीं पर आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मार दी. हमले में 28 लोगों की जान चली गई.

    खुफिया सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने पहलगाम के घने जंगलों में टूरिस्ट स्पाट तक पहुंचने के लिए अल्पाइन क्वेस्ट ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था. इससे पहले जम्मू के जंगलों में भी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया था.

    पहलगाम के जंगलों में किया ऐप का इस्तेमाल
    सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से उस ऐप की ट्रैकिंग की भी गई जिससे बचने के लिए आंतकवादियों ने इसका इस्तेमाल पहलगाम के जंगलों में किया गया. सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी इस इंक्रिप्टेड एप्लीकेशन के जरिए उस टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचने में कामयाब रहे जहां पर पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ थी.

    आतंकी हमले के बाद इस मामले की जांच कर रही जांच एजेंसियों के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी की ट्रैकिंग से बचने के लिए पाकिस्तानी सेना ने इनकी मदद की थी. पाकिस्तान सेना की शह पर बाकायदा इस मोबाइल ऐप को तैयार किया गया था.

    बॉर्डर पार हैंडलर ने दी ट्रेनिंग
    यही नहीं मोबाइल ऐप बनाने के बाद इसके इस्तेमाल को लेकर बाकायदा ट्रेनिंग भी दी गई. आतंकवादियों को इस ऐप का कैसे इस्तेमाल करना है इसकी पेशेवर ट्रेनिंग बॉर्डर पार उनके हैंडलर की ओर से दी गई. खास बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सारे आतंकियों को भी इस ऐप को चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी.

    इससे पहले खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी हाथ लगी थी कि पहलगाम हमला लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की साझी साजिश है. ये आतंकी संगठन पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर छोटे-छोटे ‘हिट स्क्वॉड’ का इस्तेमाल कर आतंकी हमले कर रहे हैं.

    नए तरीके से हमला करता है फ्रंट
    आतंकवादियों की ओर से पहलगाम हमले के पीछे का मुख्य मकसद अमरनाथ यात्रा से पहले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच दहशत पैदा करना था. माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे लश्कर का मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ है.

    ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ ऐसे हमले करने में माहिर है. इन आतंकी मॉड्यूल को घाटी में टारगेट किलिंग करने के साथ ही घने जंगलों और ऊंचे इलाकों में छिपने के लिए प्रशिक्षित किया गया है. ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का ‘फाल्कन स्क्वाड’ आतंकी हमले का नया मॉड्यूल है और बताया जाता है कि इसके पास अत्याधुनिक हथियार हैं. ये स्क्वॉड हिट एंड रन की योजना बनाता है. साथ ही ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ काम करता है.

    Post Views: 1,322

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनौतपा के दौरान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, होगी सूर्य देव की असीम कृपा…
    Next Article 1 मई से बदल जाएगा बैंकिंग सिस्टम ये 5 नए नियम सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    15 अगस्त पर विशेष आलेख ’सुदृढ़ कृषि व्यवस्था और पारदर्शी सुशासन से बदल रहा प्रदेश के किसानों की तकदीर’…

    August 13, 2026

    स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री साय…

    August 13, 2026

    स्वतंत्रता दिवस से पहले अंबिकापुर जेल से इतने कैदियों की रिहाई, 14-15 साल बाद मिली खुली हवा…

    August 13, 2026

    भूलकर भी इन दिशाओं में न लगाएं आईना भुगतने पड़ सकते है दुष्परिणाम, जानें वास्तु शास्त्र…

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 15 अगस्त पर विशेष आलेख ’सुदृढ़ कृषि व्यवस्था और पारदर्शी सुशासन से बदल रहा प्रदेश के किसानों की तकदीर’…
    • स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री साय…
    • प्रदेश में ग्रीन स्टील का बढ़ेगा कारोबार ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10,921 रोजगार के अवसर…
    • वाणिज्य वा उद्योग एवं आबकारी मंत्री के उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया—संस्कृति परंपरा का उत्सव हरेली
    • स्वतंत्रता दिवस से पहले अंबिकापुर जेल से इतने कैदियों की रिहाई, 14-15 साल बाद मिली खुली हवा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?