नई दिल्ली:– आप कभी भी फ्रिज के पीछे लगी जाली को साफ नहीं करते हैं तो बता दें कि इससे फ्रिज की लाइफ कम हो सकती है। साथ ही, आपका बिजली बिल भी बढ़ जाता है। फ्रिज के अंदर की गर्मी कंडेंसर कॉइल्स यानी जाली के जरिए बाहर निकलती है। ऐसे में अगर कॉइल्स पर धूल जम जाए तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और फ्रिज ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को लगातार चलना पड़ता है। इस कारण ओवर हीटिंग की वजह से कंप्रेसर फुंक भी सकता है और बिजली बिल भी ज्यादा आता है।
फ्रिज को अंदर से साफ करना तो आम बात है। अक्सर लोग फ्रिज की सफाई करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तरह फ्रिज को अंदर से साफ करना जरूरी है। वैसे ही फ्रिज के पीछे की तरफ लगी जाली यानी कंडेंसर कॉइल्स को भी सफाई की जरूरत होती है। यह फ्रिज के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक है। इसे साफ ना करना आपके बटुए और फ्रिज की सेहत दोनों के लिए भारी पड़ सकता है। फ्रिज की गर्मी कंडेंसर कॉइल्स से बाहर निकलती है। इस कारण जब इस पर धूल या गंदगी जम जाती है तो फ्रिज की गर्मी पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाती और फ्रिज को ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ता है। इससे कंप्रेसर पर भी प्रभाव पड़ता है और बिजली बिल भी बढ़ जाता है।
जानकारी के मुताबिक, रेफ्रिजरेटर गर्मी को बाहर निकालने के सिद्धांत पर काम करता है। गर्मी को रेडिएटर ग्रिल, कंडेंसर और कंप्रेसर की मदद से बाहर निकाला जाता है। ये हिस्से फ्रिज के पीछे की तरह होते हैं। जब इन हिस्सों पर धूल जम जाती है, तो यह इंसुलेशन के तौर पर काम करने लगते हैं यानी गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते हैं। यह उसी प्रकार है जिस तरह अगर किसी हीटिंग रेडिएटर के ऊपर कोई गर्म स्वेटर डाल दे तो वह गर्मी को बाहर निकलने से रोक देगा। ठीस ऐसा ही रेफ्रिजरेटर की जाली पर जमी धूल के कारण होता है।
जब फ्रिज की गर्मी बाहर ही नहीं निकल पाएगा तो रेफ्रिजरेटर को ठंडा करने में ज्यादा मुश्किल होती है। जाली पर अगर गंहगी जम जाएगी तो गर्मी बाहर नहीं निकलेगी और फ्रिज को ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को लगातार चलना होगा। इससे उस पर दबाव बढ़ जाता है और उसकी उम्र कम हो जाती है। लगातार चलने से वह ओवर हीट भी हो जाता है। बार-बार गर्म होने से कंप्रेसर जल्दी फुंक सकता है। कंप्रेसर फ्रिज का एक जरूरी हिस्सा है। अगर इसमें खराबी आती है तो पैसे भी अधिक खर्च होते हैं।
कंंप्रेसर के लगातार चलने से बिजली बिल भी बढ़ जाता है। गर्मी को ठीक से बाहर ना निकाल पाने की कमी को पूरा करने के लिए रेफ्रिजरेटर को ज्यादा बिजली की जरूरत पड़ती है। वह बिजली का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं कर पाता। इस कारण आमतौर से ज्यादा बिल आता है। सफाई के बाद गैस का सर्कुलेशन सही होता है और फ्रिज बर्फ भी जल्दी जमाता है।
एक्सपर्ट का मानना है कि आमतौर पर हर 3-4 महीने में जाली की सफाई करनी चाहिए। इससे जाली साफ रहती है और आपको हर बार सफाई करने में ज्यादा महनत नहीं लगती है। अगर आप 3-4 महीने में नहीं कर पा रहे हैं और आपके घर में धूल कम आती है तो साल में कम से कम दो बार दो सफाई करें।
