नई दिल्ली:– ब्रेन कैंसर एक गंभीर बीमारी है,यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। इस बीमारी में मस्तिष्क के टिशूज में घातक कैंसर कोशिकाएं विकसित होती हैं। यह कैंसर कोशिकाएं बड़ी होकर और बार-बार विभाजित होकर कैंसर टिशूज का एक समूह बनती है, जो मस्तिष्क के कार्यों में बाधा उत्पन्न करती हैं। इसके लक्षण बेहद सामान्य होते हैं जिस वजह से लोग इसे पहचान ही नहीं पाते हैं, आज हम आपको इसके 5 लक्षण बताएंगे जो देखने में मालूली लगते हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। Aiims की डॉक्टर मनजरी त्रिपाठी इस बारे में जानकारी दे रही हैं
ब्रेन ट्यूमर होने का जो सबसे पहला लक्षण होता है, वह सिर दर्द होता है। सिर दर्द धीरे-धीरे बढ़ता ही जाता है,पेन किलर लेने के बावजूद इसमें कमी नहीं आती है। इसके कारण उल्टी मतली भी हो सकती है। अगर आपको भी ऐसा दर्द महसूस हो तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए
ब्रेन कैंसर होने पर व्यक्ति को दौरा भी आ सकता है। ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में संरचनाओं पर दबाव डाल सकता है, यह तंत्रिका कोशिकाओं के बीच विद्युत संकेतों में बाधा उत्पन्न करता है, इसके कारण दौरा पड़ सकता है। यह दौरा बिल्कुल मिर्गी के दौरे जैसे ही होता है। दौरा पड़ने पर हाथ पर अनियंत्रित हो जाता है बोलने में कठिनाई होती है।
ब्रेन कैंसर होने पर आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है दरअसल ब्रेन कैंसर आपके ऑप्टिक नर्व पर भी दबाव डालता है जिसके कारण आपको धुंधलापन कम दिखाई देने जैसी समस्याएं बढ़ती है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि आपके मूड में बदलाव आ सकता है। अनिद्रा भ्रमित और सोचने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं। शब्द खोजने में दिक्कत आती है अवसाद और चिंता जैसे लक्षण अचानक से विकसित होते हैं। आपको कई बार बेकाबू हो सकते हैं, इस तरीके से व्यवहार करते हैं जैसा कि आपने पहले कभी नहीं किया हो, चीजें याद रखना मुश्किल हो जाता है।
आपके शरीर का कई हिस्सा सुन्न पड़ सकता है, क्योंकि शरीर के कई हिस्सों की नसें दिमाग से जुड़ी होती है, इसमें कैंसर होने पर वह हिस्सा सुन पड़ जाता है। आपको संतुलन बनाए रखने में भी परेशानी हो सकती है।
