नई दिल्ली:- ग्लोबल ट्रेंड के चलते सोने के दाम आज 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कर गई है। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत में 400 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके साथ सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत 73,700 रुपये थी।सोने की तरह चांदी की कीमत में 100 रुपये की बढ़त देखने को मिली है। इस तेजी के साथ चांदी भी 86,600 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि सोने और चांदी की कीमत में यह तेजी विदेशी मार्केट से मिले संकेतों के चलते देखने को मिली है।
सोने की कीमत में तेजी ग्लोबल मार्केट में मांग के चलते देखने को मिली है। इसके साथ ही इजरायल और ईरान युद्ध की आशंका के चलते भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।
मार्केट एनालेटिक्स के अनुसार, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित रिपोर्टों की सीरीज में इस साल सोने की मांग में तेजी देखने को मिलेगी। कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के शीर्ष अधिकारियों का मनना था कि वे कुछ समय से लिए ब्याज दरें ऊंची रखी जा सकती हैं।
