नई दिल्ली:– लापरवाही से बात बिगड़े इससे पहले ही उपचार लेना शुरू कर दें। सबसे पहले मधुमेह की जांच कराना चाहिए। चिकित्सक से मिलकर परामर्श अवश्य करें। कई बार यह अन्य गंभीर रोग का भी संकेत करता है। मौसमी, मच्छरजनित रोगों से बचें।
प्रश्न : वर्षा में एक दिन भींग गया था। उसके बाद से तीन दिन से शाम को बुखार आ रहा है। शरीर दर्द है। काफी समय से पैर में दर्द बना रहता है। तलवे में जलन रहती है। क्या करें?
उत्तर : यदि बुखार लगातार आ रहा है, तो रक्त परीक्षण कराए। वर्षाकाल में मलेरिया, डेंगू की आशंका रहती है। पैर में दर्द और तलवे में जलन की समस्या लंबे समय है तो रक्त परीक्षण कराएं। यह मधुमेह का लक्षण हाे सकता है।
प्रश्न : मुंह में छाले है। दवा दुकान से एक दवा लेकर आया था। कुछ दिन ठीक रहा, फिर छाले हो गए
उत्तर : कई बार पेट साफ नहीं होने पर भी छाले की समस्या होती है। संक्रमण के कारण भी ऐसा हो सकता है। चिकित्सक के पास जाएं। उचित परीक्षण और परामर्श प्राप्त करें।
प्रश्न : बुखार आया था। टेबलेट खाने के बाद ठीक हो गया, लेकिन कमजोरी है। भूख नहीं लगती है।
उत्तर : वायरल संक्रमण के बाद सात दिन तक कमजोरी रहती है। भूख कम लगती है। कई बार स्वाद नहीं आता है। लेकिन खाना छोड़े नहीं। संतुलित मात्रा में पौष्टिक भोजन लेते रहे। स्वाद के लिए पुराना नींबू का थोड़ा सा आचार खा सकते है। इससे कमजोरी शीघ्र दूर होगी।
प्रश्न : मेरी आयु 66 वर्ष है। कुछ समय से बार-बार पेशाब आती है। क्या यह कोई गंभीर रोग हो सकता है?
उत्तर : इस आयु में आमतौर पर प्रोस्टेड बढ़ जाता है। इसके कारण बार-बार पेशाब लगने लगती है। शरीर में कोई असमान्य क्रिया के पीछे संक्रमण होता है। सोनोग्राफी कराएं। आवश्यकता होने पर सर्जन से मिलकर उचित परामर्श प्राप्त करें।