Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुंह के छाले को आप भी करे रहे इग्नोर, तो हो सकती है बड़ी मुश्किल, यह 10 घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत
    राष्ट्रीय

    मुंह के छाले को आप भी करे रहे इग्नोर, तो हो सकती है बड़ी मुश्किल, यह 10 घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत

    By Tv 36 HindustanAugust 26, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अक्सर गर्मियों के मौसम में और कई बार लापरवाही के चलते हम छाले की समस्या के शिकार हो जाते है। वैसे तो मुँह में छाले हो जाना आम बात है मगर पेट की परेशानी, कब्ज, ज्यादा तला-भुना खाना आदि से मुंह में छाले हो सकते हैं। आजकल उनहेल्दी डाइट से भी कई बार मुंह में छाले हो जाते है।

    मार्केट में मुंह के चले ठीक करने के लिए ढेर सारी मेडिकल दवाइयां मौजूद है, लेकिन आप चाहे तो आप इस समस्या से घरेलु चीज़ों से ही समाधान पा सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहा है जिसका इस्तेमाल कर के आप मुंह के छाले खत्म कर सकते है। यदि मुंह के छाले से खून आ रहा हो या दर्द हो रहा हो और कई दिनों के बाद भी ये ठीक न हो तो इसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक छालों से खून आना और दर्द होना निश्चित रूप से चिंता की बात है।

    मुंह के छाले इन घरेलु उपाए से करें ठीक

    शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है, जो मुंह के छालों को ठीक करने में बहुत असरदार है। यह मुंह के छालों को नमी प्रदान करता है और उसे सूखने से बचाता है। अगर आप शहद के साथ एक चुटकी हल्दी डालकर लगाएंगे तो वह बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए दिन में तीन से चार बार यह उपाय कीजिए।‌

    1. नारियल तेल

    नारियल तेल के अंदर एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टी होती है। यह दर्द को कम करने में भी मदद करता है। अगर आपको मुंह के छालों से ज्यादा दर्द हो रहा है तो आप उन पर नारियल तेल लगाइए।

    1. एलोवेरा जूस

    एलोवेरा जूस के अंदर सूदिंग प्रॉपर्टी होती है, लगातार इस्तेमाल करने पर यह यह‌ दर्द को कम करता है। छालों से राहत पाने के लिए थोड़ा सा एलोवेरा जूस अपने छालों पर लगाइए। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कीजिए। आप चाहे तो एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    1. तुलसी पत्ते

    तुलसी के पत्ते के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो छालों को डिसइनफेक्ट करता है। छालों से राहत पाने के लिए तुलसी पत्ते को चबाइए और गर्म पानी से मुंह धो लीजिए। ‌दिन में दो बार ऐसा कीजिए। आप चाहे तो मेथी के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ मेथी के पत्तों को उबाल लीजिए फिर उससे गरारे कीजिए।

    1. एप्पल साइडर विनेगर

    एप्पल साइडर विनेगर एसिडिक होता है जो छाले के बैक्टीरिया को खत्म करता है। छालों से राहत पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर से अपना मुंह धो लीजिए इससे आपको आराम मिलेगा।

    1. नमक वाला पानी

    सालों से छालों को ठीक करने के लिए नमक वाले पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। नमक छालों को ठीक करता है और बैक्टीरिया को मारता है। आप इसका इस्तेमाल माउथवॉश की तरह भी कर सकते हैं।

    1. टूथपेस्ट

    टूथपेस्ट एंटी-माइक्रोबियल होते हैं और यह छाले पैदा करने वाले इंफेक्शन को मारते हैं। जिस जगह पर छाले हुए हैं वहां टूथपेस्ट लगाइए यह आपको राहत दिलाएगा।

    1. लहसुन

    लहसुन एंटी-बैक्टीरियल होता है, मुंह के छालों से राहत पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना बहुत लाभदायक साबित होगा। लहसुन के अंदर allicin नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो छालों को ठीक करता है।

    1. मुलेठी का पाउडर

    पेट के इरिटेशन के वजह से भी मुंह में छाले हो जाते हैं। मुलेठी आयुर्वेदिक पदार्थ है जो पेट से टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालता है। Glycyrrhizin और carbenoxolone नाम के पदार्थ सीने के जलन, एसिडिटी और पेट में खराबी को ठीक करते हैं।

    1. संतरे का जूस

    जिन लोगों के अंदर विटामिन सी की कमी होती है उनको मुंह के छाले ज्यादा होते हैं। संतरे का जूस विटामिन सी से भरा होता है जो मुंह के छालों को ठीक करता है। ताजा संतरे के जूस का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। ‌

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article26/8/2022 आज का राशिफल : सिंह सहित इन राशियों को आज हो सकता है नुकसान, देखें आपका दिन कैसा रहेगा
    Next Article मशहूर डायरेक्टर सावन कुमार का निधन, बनाई थी ‘सनम बेवफा’ जैसी यादगार फिल्म
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?