Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » सर्दियों की गुनगुनी धूप में अगर जा रहे हैं पिकनिक, तो जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान….
    News

    सर्दियों की गुनगुनी धूप में अगर जा रहे हैं पिकनिक, तो जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान….

    By Tv 36 HindustanDecember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : सर्दियों की गुनगुनी धूप में पिकनिक का मजा ही अलग होता है. खुशनुमा मौसम में खुले आसमान के नीचे पूरे परिवार के साथ खेलने, नाचने-गाने और मनपसंद चीज़ें खाने की आजादी एक अलग ही खुशी देती है. जिसकी यादें लंबे समय तक ताजा रहती हैं, तो अपनों के साथ इतने खुशनुमा पल बिताने की तैयारियां भी पूरे उत्साह के साथ होनी चाहिए.विंटर पिकनिक को यादगार बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें,

    जान लें यहां.1-सबसे पहले दिन तय करें. घर में सबकी छुट्टी वाला दिन यानी संडे को पिकनिक का प्लान (Winter Picnic Tips)करना बेहतर होता है, जिससे हर कोई शामिल हो सके. दिन तय हो जाने के बाद जगह चुनें. अगर घर के आसपास कोई बड़ा पार्क है और वहां घूमने-खेलने के लिए खुला मैदान, झूले वगैरह हैं, तो वहां जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं. घर के आसपास जगह होने से समय की बचत होती है, जिससे आप अपनों के साथ और ज्यादा टाइम बिता पाएंगे.

    2-जगह फिक्स हो जाने के बाद पिकनिक के लिए जरूरी सामान जैसे- रग्स, चटाई, पिकनिक ब्लैंकेट, पेपर टॉवेल्स, डिस्पोजेबल प्लेट्स, टिशू पेपर, फोल्डिंग स्टूल्स, फोल्डेबल अंब्रेला या टेंट, हैंड सेनेटाइजर आदि की लिस्ट बनाएं और इन्हें पिकनिक बैग में एक दिन पहले ही पैक कर लें जिससे कुछ भी मिस न हो.

    3-पिकनिक में खाना-पीना सबसे जरूरी है, इसलिए इसकी प्लॉनिंग में कोई कसर न छोड़ें. मेन्यू को रिफ्रेशमेंट, लंच और शाम की चाय इन तीन हिस्सों में बांट लें. हर कैटेगरी में उन चीजों को खासतौर से शामिल करें, जो ज्यादातर लोगों को पसंद हो, जैसे- चाय, कॉफी, जूस के साथ हल्के-फुल्के स्नैक्स आदि. लंच में थोड़ी हैवी चीज़ें, जैसे- सैंडविच, फ्राइड राइस, बर्गर रखें. लंच के बाद शाम के लिए चाय हो. इसके साथ बिस्किट्स, वेफर्स, चिप्स, मफिन जैसी हल्की चीज़ें रखें. साथ में पीने का पानी और बीच-बीच में बच्चों को रिफ्रेशमेंट देने के लिए चॉकलेट, जूस, चिप्स आदि की भी अरेंजमेंट करें.

    4-प्लॉनिंग और अरेंजमेंट के बाद अब पूरा फोकस पिकनिक वाले दिन पर हो कि कितने बजे निकलना है, किसको कहां से पिक करना है, रास्ते में कहीं रूकना है या नहीं जैसी चीज़ें.

    5- पिकनिक वाली जगह पर पहुंचकर साफ-सुथरी जगह देखकर वहां चटाई, रग्स, चादर बिछाकर बैठ जाएं. फोल्डेबल टेंट लेकर गए हैं, तो उसे लगा लें, हालांकि सर्दियों में तो खुली धूप में बैठने में ज्यादा मजा आता है.

    6- पिकनिक में खाने पीने का मजा तो आता ही है, साथ ही मजेदार गेम्स हो तो फिर क्या कहना. इसलिए कुछ नए गेम शामिल करें. इसके अलावा आप चाहें तो पतंगबाजी का कॉम्पिटिशन भी रख सकते हैं. जो काफी मजेदार होता है.

    7- घर में बनी खाने-पीने की चीज़ों को फॉयल में पैक करके रखें. इससे वो गर्म और सॉफ्ट रहेंगे.खाने-पीने और बाकी चीज़ों को अलग-अलग बैग में रखें. एक साथ रखने पर कई बार तेल और मसालों के दाग दूसरी चीज़ों में लगने के चांसेज रहते हैं.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews If you are going for a picnic in the mild winter sun india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसभी किसानो के कर्ज 2024 के पहले होंगे माफ़, यहाँ से देखें न्यू लिस्ट…
    Next Article यह गांव दूसरी जगह से है बिल्कुल अलग, हर नागरिक को है भूलने की बीमारी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू

    November 3, 2026

    राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई योजनाओं की प्रदर्शनी झांकियों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक
    • राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू
    • राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई योजनाओं की प्रदर्शनी झांकियों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…
    • यम का दीपक कितने बजे जलाना चाहिए जानें शुभ समय और सही विधि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?