Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुराना घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर करें इन बातों की जांच…..
    News

    पुराना घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर करें इन बातों की जांच…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 23, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब भी आप नया घर खरीदने का सोचते हैं तो घर की कीमत, लोकेशन, बिल्डर, लोन आदि कई चीजों के बारे में जांच पड़ताल करते हैं. कई बार पैसों की दिक्कत या प्राइम लोकेशन, अच्छी डील के चलते लोग रीसेल होम खरीदना एक बेहतर विकल्प समझते हैं. रीसेल प्रॉपर्टी खरीदने का एक फायदा यह भी है कि आपको घर में रहने आने के लिए निर्माण पूरा होने तक इंतजार नहीं करना पड़ता और आप अपनी पसंदीदा लोकेशन पर प्रॉपर्टी का तुरंत पजेशन मिलने का आनंद ले सकते हैं.रियल एस्टेट के जानकार बताते हैं कि कई मौकों पर पुराना घर खरीदना फायदे का सौदा हो जाता है. हालांकि सभी जानकार इस बात की हिदायत जरूरत देते हैं कि पुराना घर खरीदते समय कई चीजों जांच कर लेना चाहिए. जिसमें सबसे जरूरी होता है वो है प्रॉपर्टी एज. यानी उस बिल्डिंग की कितनी आयु है.क्या है प्रॉपर्टी की उम्र

    प्रॉपर्टी की उम्र यानी घर कितना पुराना है और अब उसकी लाइफ कितनी बची है. आपको बहुत पुरानी प्रॉपर्टी (जिसकी उम्र 50 वर्ष या अधिक हो) खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि इमारत में संरचना संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और उसे बड़ी मरम्मतों की, नवीकरण की, या कुछ मामलों में तो दोबारा बनवाने की जरूरत पड़ सकती है. यदि इमारत के नवीकरण या उसे दोबारा बनवाने के लिए आपको लंबे समय तक किराए के घर में रहना पड़ा, तो यह आपके लिए असुविधाजनक होगा और आपको घर बदलने या रेंट एग्रीमेंट बार-बार रिन्यू कराने का झंझट झेलना पड़ेगा.

    फ्लैट और इंडेपेंडेंट हाउस की अलग होती है उम्रआम तौर पर किसी कंक्रीट स्ट्रक्चर की औसत उम्र 75 से 100 साल मानी जाती है. यह कई कारकों पर निर्भर करती है. सामान्य तौर पर अपार्टमेंट की लाइफ 50-60 साल, जबकि जमीन पर बने मकान की उम्र इससे ज्यादा होती है. इसी कारण से रीसेल फ्लैट की कीमत मकान से कम होती है. कोई भी प्रॉपर्टी जैसे-जैसे पुरानी होती जाती है, उसकी कीमत भी घटती जाती है. फ्लैट की कीमत मकान की अपेक्षा तेजी से घटती है.

    लेने से पहले चीजों की जरूरे करें जांचप्रॉपर्टी खरीदने से पहले उचित पड़ताल जरूर करें और प्रॉपर्टी के असल डॉक्यूमेंट देखने पर जोर दें. आपको यह जांच लेना चाहिए कि प्रॉपर्टी पर कोई मौजूदा लोन तो नहीं है, जिसके तहत लेंडर को कोई देय राशि बकाया होती है. यदि आप अपनी रीसेल प्रॉपर्टी खरीदने के लिए खुद होम लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आप अपने खुद के लेंडर के साथ डॉक्यूमेंट की ठीक से जांच कर लें. रीसेल प्रॉपर्टी खरीदते समय, आपको ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन फीस चुकानी होगी. कुछ अधिकार क्षेत्रों में, यह फीस एक बड़ी रकम हो सकती है और रीसेल प्रॉपर्टी खरीदने के लाभ को शून्य कर सकती है.प्रॉपर्टी खरीदने से पहले चेक कर लें ये डॉक्यूमेंट्स- 1. प्रॉपर्टी खरीदने से पहले विक्रेता के टाइटल और ओनरशिप का वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी है.

    . यानी किसको कहां से मिली इन सबका हवाला होना चाहिए.3. एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट: यह सर्टिफिकेट आपको बताता है कि जिस प्रॉपर्टी को खरीद रहे हैं उस पर कोई मोर्टगेज, बैंक लोन या कोई टैक्स तो बकाया नहीं है. इसके अलावा कोई पेनाल्टी तो नहीं है इसकी जानकारी मिलती है. इसके अलावा रजिस्ट्रार के ऑफिस जाकर आप फॉर्म नंबर 22 भरकर जानकारी जुटा सकते हैं.4. ऑक्यूपॅन्सि सर्टिफिकेट: अऑक्यूपॅन्सि सर्टिफिकेट एक अहम दस्तावेज है, जिसे बिल्डर से जरूर लेना चाहिए. अगर वह इसे नहीं देता तो खरीददारों को यह अधिकार है कि वह डिवेलपर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें

    .5. पजेशन लेटर: डिवेलपर खरीददार के हक में पजेशन लेटर जारी करता है, जिसमें प्रॉपर्टी पर कब्जे की तारीख लिखी होती है. होम लोन पाने के लिए इस दस्तावेज की असली कॉपी को पेश करना जरूरी होता है. जब तक ओसी हासिल नहीं किया जाएगा, तब तक पोजेशन लेटर अकेले प्रॉपर्टी पर कब्जे के लिए काफी नहीं माना जा सकता.

    6. मॉर्गेज : मॉर्गेज (Mortgage) या गिरवी रखना एक प्रकार का ऋण है जिसका उपयोग उधारकर्ता किसी मकान की खरीद या रखरखाव करने के लिए या रियल एस्टेट के अन्य रूपों में करता है. साथ ही समय के साथ इसका भुगतान करने पर सहमति जताता है. प्रॉपर्टी, लोन सिक्योर करने में कोलैटरल के रूप में काम करती है.7. टैक्स पेमेंट का स्टेटस चेक करें: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने से संपत्ति पर शुल्क लगता है, जिससे उसकी मार्केट वैल्यू पर असर पड़ता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशोभा यात्रा निकाल रहे राम भक्तों पर कुछ उपद्रवियों ने किया पथराव, घटना के बाद पुलिस सतर्क….
    Next Article मलेरिया के खिलाफ बड़ा कदम, दुनिया का पहला रूटीन वैक्सीन प्रोग्राम शुरू किया गया…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…

    July 29, 2026

    सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…
    • गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना…
    • सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद
    • 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे ये एक्टर‘बंटवारा’ ट्रेलर में दिखी झलक क्या बदल पाएंगे अपनी किस्मत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?