खाने में करें परहेजअगर आप जॉइंट्स के दर्द से परेशान रहते हैं तो टमाटर, आलू, शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड ऑयल, तली हुई चीजें, रेड मीट खाने से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा अपने खाने में नमक की मात्रा भी सीमित रखें. डाइट में हरी सब्जियां, नट्स, जैतून का तेल, ग्रीन टी, विटामिन सी वाले फल, शामिल करने चाहिए.
रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी जरूरीजोड़ों के दर्द के बचने के लिए डेली सुबह या शाम को कुछ देर टहलना और हल्की स्ट्रेचिंग वाली एक्सरसाइज या फिर योगा करना चाहिए. इससे जॉइंट्स में मूवमेंट बना रहता है और आप जकड़न की समस्या से बचे रहते हैं. हालांकि ज्यादा ठंडा मौसम होने पर आउटडोर एक्टिविटी करने से बचें.शरीर को पूरा आराम देना है जरूरीजिन लोगों को जॉवइंट्स में दर्द रहता है, उन्हें सात से आठ घंटे की भरपूर नींद लेना जरूरी होती है.
इस बात का ध्यान रखें कि शाम को सही समय पर सोने के साथ ही सुबह सही समय पर जागने के लिए एक टाइम टेबल बनाएं. इससे आपके शरीर और जोड़ों को पूरी तरह से रिलैक्स होने में हेल्प मिलती है.धूप में जरूर बिताएं कुछ वक्तजोड़ों में दर्द रहता है तो कुछ देर धूप में बैठें इससे आपके शरीर को गर्माहट तो मिलती ही है, इसके साथ ही सूरज की रोशनी विटामिन डी का अच्छा सोर्स है और ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में हेल्पफुल है.जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये कामलहसुन में एंटी इंफ्लेमेटेरी गुण होते हैं, इसलिए यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में कारगर माना जाता है. रोजाना सुबह को गुनगुने पानी के साथ लहसुन की दो कलियां ले सकते हैं
