Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर एक महीने तक चीनी नहीं खाएंगे आप, तो हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव…
    समाचार

    अगर एक महीने तक चीनी नहीं खाएंगे आप, तो हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव…

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हम में से ज्यादातर लोग मीठा खाना खूब पसंद करते हैं। चाहे वो चाय में चीनी हो, या फिर मिठाई, सॉफ्ट ड्रिंक्स या चॉकलेट के तौर पर। ऐसे में, क्या आपको पता है कि ये मीठा आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है? जी हां, ज्यादा मीठा खाने के नुकसान तो आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक महीने के लिए चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर देते हैं तो इससे आपका शरीर किस तरह से बदल सकता है? आइए जानें।

    कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर?
    क्या आप जानते हैं कि एक महीने तक चीनी का सेवन बंद करने से आपकी सेहत में कितना बड़ा बदलाव आ सकता है? खासकर अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या फिर आपका ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है। दरअसल, लगातार चीनी का सेवन करने से हमारे शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है। ऐसे में, एक महीने के लिए चीनी का सेवन बंद कर देने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।

    मोटापे से मिलेगा छुटकारा?
    शुगरी फूड्स में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, लेकिन इनमें आपकी सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और फाइबर बहुत कम होते हैं। ऐसे में, जब आप अपनी डाइट में मीठा ज्यादा रखते हैं तो शरीर को इन चीजों से मिलने वाली कैलोरीज को बर्न करने का समय नहीं मिलता है जिससे यह फैट के रूप में जमा हो जाती हैं और आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इस तरह अगर आप एक महीने के लिए मीठा खाना छोड़ देते हैं, तो एकदम स्लिम ट्रिम लुक भले ही न मिले लेकिन इस आदत को लगातार अपनाए रखने पर आपको वेट लॉस में काफी फायदा जरूर मिल सकता है।

    चमक जाएंगे दांत और मसूड़े?
    जब आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी को तोड़कर एसिड बनाते हैं। यह एसिड हमारे दांतों के इनेमल को कमजोर कर देता है और दांतों में छेद यानी कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, चीनी मसूड़ों की बीमारियों का भी कारण बन सकती है। ऐसे में, अगर आप एक महीने के लिए इसका सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इसके नतीजे आपको भले ही 30 दिनों में दिखाई न दें, लेकिन कुछ वक्त तक चीनी से परहेज रखने के बाद आपको दांतों और मसूड़ों की सेहत में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
    कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल?
    ज्यादा मीठा खाने से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। यह धमनियों की दीवारों पर चिपक जाता है और उन्हें संकरा कर देता है। इससे रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है और दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। नतीजन, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, अगर आप एक महीने के लिए चीनी खाना छोड़ देते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

    शुगर क्रेविंग पर हो जाएगा काबू?
    कई लोगों को मीठा खाने की लत जैसी होती है। वे मीठी चीजें देखकर खुद को रोक नहीं पाते। यह मीठी चीजों तो लेकर एक तरह का आकर्षण है जो उन्हें बार-बार मीठा खाने के लिए मजबूर करता है। यह आदत न सिर्फ मोटापे का कारण बनती है बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। ऐसे में, अगर आप एक महीने तक चीनी से परहेज कर लेते हैं तो सेहत को बेहतर बनाने के साथ-साथ आप इस आदत पर आसानी से काबू भी पा सकते हैं।

    Post Views: 2,305

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब बुरी तरह से भंवर में फंसी भाजपा, डूबेगी नैया या होगा बेड़ा पार …
    Next Article गंभीर बीमारियों में कारगर हो सकता है ये इलाज, एक्सपर्ट ने बताया सिर्फ इस बात का रखें ध्यान..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना सही है जानिए ज्योतिष और परंपरा क्या कहती है…

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, ये है प्रवेश का समय दिशा-निर्देश जारी…

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को ये नई उड़ान…

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना सही है जानिए ज्योतिष और परंपरा क्या कहती है…
    • रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, ये है प्रवेश का समय दिशा-निर्देश जारी…
    • विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को ये नई उड़ान…
    • मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    • विष्णु भैया का प्यार महतारी वंदन योजना से मिला ये उपहार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?