Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » व्हाट्सएप पर आया है शादी का कार्ड तो भूल कर भी ना खोले, हो जाएगा अकाउंट खाली, पढ़ें पूरी खबर…
    News

    व्हाट्सएप पर आया है शादी का कार्ड तो भूल कर भी ना खोले, हो जाएगा अकाउंट खाली, पढ़ें पूरी खबर…

    By Tv 36 HindustanNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादूनः साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए लोभ लुभावन स्कीम देकर नए-नए तरीके अपनाते हैं. भोली भाली जनता भी लालच में आकर ठगों के जाल में फंसकर लाखों रुपए गवां देती है. इसी तरह अब ठगों ने डिजीटल वेडिंग इनविटेशन कार्ड के जरिए लोगों को ठगने का नया पैंतरा ढूंढ निकाला है. ये एक नया व्हाट्सएप स्कैम आया है. इसके जरिए साइबर ठग लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं.अगर आप भी व्हाट्सएप ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आप को सावधानी बरतने की जरूरत है. एक नया व्हाट्सएप स्कैम मार्केट में आया है.

    इस स्कैम में लोगों को शादी का डिजिटल कार्ड भेजा जाता है. एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर का कहना है कि अगर आपके व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से मैसेज आता है. मैसेज शादी के डिजिटल कार्ड से जुड़ा हो सकता है. मैसेज में आपको शादी में आमंत्रित करने के लिए कुछ लाइन लिखी होंगी. मैसेज के बाद डिजिटल शादी के कार्ड जैसे अटैचमेंट होंगे.डिजिटल शादी निमंत्रण कार्ड के जरिए साइबर ठगी का शिकार होने से बचें.

    हालांकि, स्कैम यहीं से शुरू होता है. ये वेडिंग इनविटेशन कार्ड APK (एपीके) फाइल के रूप में होगी. जो आपके द्वारा क्लिक करने पर डाउनलोड हो जाएंगी. जिसके बाद वो फोन में इंस्टॉल हो जाती हैं और संवेदनशील डेटा को एक्सेस करती हैं. इसके अलावा स्पाइवेयर के जैसे ये APK फाइलें आपकी रोज की एक्टिविटी पर भी नजर रखती हैं. इस डेटा का इस्तेमाल साइबर अपराधी आपको ठगने या फिर ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.स्कैम से बचने के उपाय: एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि शादी के सीजन में ये वेडिंग इनविटेशन स्कैम बहुत देखने को मिल सकते हैं. लोग अनजाने में शादी का इनविटेशन वाले स्कैम में फंस जाते हैं.

    ऐसे में इस स्कैम से बचने के लिए आपको कुछ चीजें ध्यान में रखनी है. अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से कोई भी मैसेज, फोटो, PDF फाइल या फिर लिंक आदि आते हैं तो उन सब पर गलती से भी क्लिक ना करें. साथ ही अनजान नंबर से आए मैसेज का रिप्लाई देने से बचें. किसी भी तरह की जानकारी शेयर ना करें. अनजान नंबर से भेजे गईं डॉक्यूमेंट फाइलें और अटैचमेंट बिल्कुल भी डाउनलोड न करें. खासकर वो जो आपके फोन में एक्सेस की मांग करें. इसके साथ ही इस स्कैम से बचने के लिए आप अपने फोन में टू स्टेप वेरिफिकेशन (two step verification) को भी ऑन कर सकते हैं.

    साइबर एक्सपर्ट की माने तो Two step verification ऑन करते ही आपके मोबाइल पर आने वाले APK फाइलें या फिर कोई अन्य लिंक जो आपके फोन में एक्सेस की मांग कर रहा है, वो ओपन नहीं होगा. इससे आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं.कैसे करें Two step verification ऑन: मोबाइल में इंस्टॉल व्हाट्सएप ऐप की सेटिंग में जाइए. इसके बाद अकाउंट्स पर क्लिक करने के बाद Two step verification पर क्लिक करें. क्लिक करते ही 6 डिजिट का पिन (पासवर्ड) बनाइए और फिर से दोबारा कन्फर्म करें.

    Post Views: 1,390

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री फडणवीस या शिंदे, सोमवार तक फैसला संभव…
    Next Article सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी 186 फीसदी सैलरी, यहां जाने कब होगी बढ़ोतरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

    July 25, 2026

    राजधानी मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट…

    July 25, 2026

    लोकसभा में इस दिन पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव…

    July 25, 2026

    CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान, मांगों पर सहमति के बाद लिया ये फैसला…

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
    • राजधानी मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट…
    • लोकसभा में इस दिन पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव…
    • CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान, मांगों पर सहमति के बाद लिया ये फैसला…
    • आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?