Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपके पास इन 16 कंपनियों के स्टॉक हैं तो मिल रहा है जबरदस्त मुनाफा कमाने का मौका…….
    News

    अगर आपके पास इन 16 कंपनियों के स्टॉक हैं तो मिल रहा है जबरदस्त मुनाफा कमाने का मौका…….

    By Tv 36 HindustanAugust 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अच्‍छी खबर है. अगर आपके पास इन 16 कंपनियों के स्‍टॉक हैं तो बिना किसी मेहनत के बंपर मुनाफा कमाने का मौका मिल रहा है. इन कंपनियों ने अपने निवेशकों को बाजार कीमत से ज्‍यादा मूल्‍य पर शेयर बेचने का ऑफर दिया है. इस ऑफर में अपने शेयर बेचने वालों को न सिर्फ मुनाफा होगा, बल्कि उनका टैक्‍स भी बचेगा. अगर अभी चूक गए तो नए नियम के तहत आपको इस तरह के मुनाफे पर मोटा टैक्‍स भी चुकाना पड़ेगा. आपको याद दिला दें कि सरकार ने बजट 2023 में ही इस तरह के मुनाफे पर टैक्‍स में बड़ा बदलाव कर दिया था

    .दरअसल, हम बात कर रहे हैं शेयर बायबैक की. इस साल 23 जुलाई को बजट पेश होने के बाद से अब तक 16 कंपनियों ने शेयर बायबैक का ऑफर दिया है. कंपनियों ने अचानक बड़ी संख्‍या में बायबैक का फैसला इसलिए लिया है, क्‍योंकि 1 अक्‍टूबर से बायबैक पर टैक्‍स के नियम बदलने वाले हैं. कंपनियों का मानना है कि अक्‍टूबर से लोग टैक्‍स के डर से बायबैक के तहत शेयर बेचना पसंद नहीं करेंगे.

    बायबैक करने वाली 16 में से 14 कंपनियों ने अपना अमाउंट भी बता दिया है कि कितने पैसों के शेयर वापस खरीदेंगी. 14 कंपनिपयों ने कुल 4,301 करोड़ रुपये का ऐलान किया है. इसमें सबसे ज्‍यादा इंडस टॉवर ने 2,640 करोड़ का ऐलान किया है. इसके बाद एआईए इंजीनियरिंग ने 500 करोड़ तो वेल्‍सपन लिविंग ने 278 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का ऑफर दिया है. अन्‍य कंपनियों में टीटीके प्रेस्‍टीज, सियरा सैनिटरीवेयर और नवनीत एजुकेशन हैं, जिन्‍होंने 7 करोड़ से लेकर 200 करोड़ तक के शेयर बायबैक की बात कही है.क्‍या है टैक्‍स में बदलावसरकार ने बजट 2024 में कहा था कि 1 अक्‍टूबर, 2024 से शेयर बायबैक से हुए मुनाफे पर निवेशकों को अपने टैक्‍स स्‍लैब के हिसाब से आयकर चुकाना पड़ेगा.

    फिलहाल यह टैक्‍स कंपनियों को चुकाना होता है, जो 20 फीसदी फिक्‍स्‍ड दर से लगता है, जबकि निवेशकों को अपने स्‍लैब के हिसाब से टैक्‍स भरना पड़ेगा. हालांकि, निवेशक को अगर घाटा होता है तो वह कैपिटल गेन लॉस के तहत अगले 8 साल तक उसकी भरपाई कर सकता है.पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी से बचने के 8 अचूक उपायपेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी से बचने के 8 अचूक उपायआगे देखें…कंपनियां क्‍यों करती हैं बायबैकनिवेशकों से अपने शेयर को वापस खरीदने का मकसद एक तरह से उन्‍हें मुनाफा दिलाना ही होता है, क्‍योंकि बायबैक में कंपनियां अपने स्‍टॉक को उस समय बाजार में उनकी कीमत से ज्‍यादा प्रीमियम पर खरीदती हैं. बीते 5 साल में कंपनियों ने करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के शेयर बायबैक किए हैं. इसमें साल 2023 में सबसे ज्‍यादा 48,452 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक किए गए हैं.

    Post Views: 1,215

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबारिश के बाद धान में दिखे ये लक्षण तो तुरंत करें यह पांच काम……
    Next Article टाटा कंपनी का खास ऑफर ; फ्री में रजिस्ट्री, घर खरीदने पर 19 लाख की छूट…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

    October 12, 2026

    Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और इतने Km की रेंज…

    October 12, 2026

    लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी…

    October 12, 2026

    NRLM संविदा भर्ती में पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न, 18 स्वीकृत पदों में से 17 पर हुआ चयन

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…
    • Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और इतने Km की रेंज…
    • लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी…
    • NRLM संविदा भर्ती में पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न, 18 स्वीकृत पदों में से 17 पर हुआ चयन
    • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के बचाव हेतु अधिकार मित्र प्रशिक्षित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?