नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई जीव-जंतुओं का हमारे भाग्य की सफलता से संबंध होता है। इन जीव-जंतुओं को आवाज भी हमारे लिए शुभ हो सकती है। ऐसे में सुबह उठते ही हम इन जीव-जंतुओं की आवाज सुन लें, तो भाग्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि इन पशु पक्षियों की आवाज से व्यक्ति के जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं।
सुबह उठते ही सुनाई दे कोयल की आवाज
कोयल का संबंध केतु ग्रह से माना जाता है। ऐसे में सुबह उठते ही आपको कोयल की आवाज सुनाई दे तो यह समझें कि आपके जीवन पर केतु का प्रभाव कम हो रहा है। यह शुभ संकेत होते हैं। ऐसे में आप नौकरी या व्यापार में अच्छा कर सकते हैं।
पूर्व दिशा से सुनाई दे कौवे की आवाज
कौवे की आवाज को अशुभ माना जाता है। कौवे पितरों के रूप माने जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सुबह के समय कौवे की आवाज को सुनने शुभ है या अशुभ। देखिए, अगर आपको पूर्व दिशा की ओर से कौवे की आवाज सुबह के समय सुनाई देती है, तो यह शुभ है। इसका मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
सुबह उठते ही सुनाई दे घोड़े के हिनहिनाने की आवाज
सुबह उठते ही आपको घोड़े की हिनहिनाने की आवाज सुनाई दे जाए तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में शुभ समाचार आना वाले हैं। आपके रुके हुए काम बनने वाले हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ने वाला है।