Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपने कार में कराए ये बदलाव, तो रद्द हो सकता है इंश्योरेंस, जानें ये जरूरी बातें
    जीवन शैली

    अगर आपने कार में कराए ये बदलाव, तो रद्द हो सकता है इंश्योरेंस, जानें ये जरूरी बातें

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : कार में बदलाव करवाना भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आपकी कार में मूल रूप से बड़े बदलाव करना न सिर्फ गैरकानूनी है। बल्कि ऐसा करना आपकी बीमा पॉलिसी को भी रद्द कर सकता है।

    कार में बदलाव करवाना भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। क्योंकि अब वाहन मालिक अपने वाहनों में अपनी पर्सनल फीलिंग जोड़ना चाहते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आपकी कार में मूल रूप से बड़े बदलाव करना न सिर्फ गैरकानूनी है। बल्कि ऐसा करना आपकी बीमा पॉलिसी को भी रद्द कर सकता है। आम तौर पर, दो तरह के कार बीमा होते हैं – थर्ड-पार्टी और कॉम्प्रिहेंसिव बीमा पॉलिसी। कॉम्प्रिहेंसिव बीमा पॉलिसी आपके वाहन को हुए नुकसान को भी कवर करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वाहन में किस तरह के बदलाव आपके बीमा कवरेज को खतरे में डाल सकते हैं।


    एक्सटीरियर अपडेट
    पेंट का नया कोट या स्टिकर जैसे मामूली बदलावों में आम तौर पर कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन फ्लेयर्ड फेंडर, कस्टम हुड और चौड़े टायर जैसे व्यापक बॉडी वर्क मॉडिफिकेशन बीमा कंपनी के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। क्योंकि ये बदलाव वाहन की संरचनात्मक अखंडता और हैंडलिंग से समझौता कर सकते हैं। जिससे बीमाकर्ताओं की नजर में जोखिम बढ़ जाता है।
    इसके अलावा, आफ्टर-मार्केट लाइट्स जैसे बदलाव वाहन की विजिबिलीटी पर असर डाल सकते हैं। अगर वाहन में कराए जाने वाले इन बदलावों के लिए पहले से अप्रूवल नहीं लिया गया है, तो बीमा क्लेम को खारिज हो सकता है।


    परफॉर्मेंस मॉडिफिकेशन
    टर्बोचार्जर या नाइट्रस ऑक्साइड सिस्टम का इस्तेमाल करके इंजन के परफॉर्मेंस को बढ़ाने जैसे बदलाव बीमा कंपनियों के लिए खास तौर पर चिंता का विषय होते हैं। ये बदलाव वाहन के पावर और स्पीड को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।


    इसी तरह, कार की ऊंचाई को कम करने या बढ़ाने के लिए सस्पेंशन सिस्टम में किए गए बदलाव, कार को एक कस्टम रूप दे सकते हैं। लेकिन यह कार की हैंडलिंग और ग्राउंड क्लियरेंस पर बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे मामलों में भी, बीमा कवरेज संबंधी चिंताओं का खतरा होता है।


    मॉडिफिकेशन के समय बीमाकर्ता को क्यों बताना चाहिए?
    जब आप बीमा करा रहे होते हैं, तो वे आपकी कार का डिटेल्स नोट करेंगे और पॉलिसी लागत की गणना करेंगे। यदि आप अपनी कार में बदलाव करते हैं और उसका मूल्य बढ़ जाता है, तो आपको बीमा कंपनी को इन बदलावों के बारे में बताना होगा।

    यदि आप उन्हें सूचित नहीं करते हैं और आपकी कार प्राकृतिक आपदा जैसी घटना में क्षतिग्रस्त हो जाती है। तो बीमाकर्ता आपके दावे को अस्वीकार कर सकता है या सिर्फ पॉलिसी में शामिल ओरिजिनल पार्ट्स के लिए भुगतान कर सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए बीमाकर्ता को अपडेट रखना जरूरी हो जाता है।

    Post Views: 735

    Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगर्मी-हीटवेव बढ़ा सकती है डायबिटीज रोगियों की दिक्कत, शुगर को कंट्रोल रखने के लिए करें ये उपाय
    Next Article मोदी के खिलाफ प्रत्याशी बदलेंगी मायावती, लारी की जगह इस मुस्लिम चेहरे पर लगेगा दांव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?