Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » गर्मी-हीटवेव बढ़ा सकती है डायबिटीज रोगियों की दिक्कत, शुगर को कंट्रोल रखने के लिए करें ये उपाय
    जीवन शैली

    गर्मी-हीटवेव बढ़ा सकती है डायबिटीज रोगियों की दिक्कत, शुगर को कंट्रोल रखने के लिए करें ये उपाय

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भयंकर गर्मी और हीटवेव झेल रहे हैं। बढ़ते तापमान को स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जाता रहा है। ज्यादा देर तक गर्मी या धूप के संपर्क में रहने से हीट स्ट्रोक सहित कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इन दिनों में गर्मी और धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

    क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर के रोगियों को गर्मी-हीटवेव से और भी बचाव करते रहना जरूरी है। जिन लोगों को डायबिटीज है, हीटवेव के कारण उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं।

    डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको भी डायबिटीज की समस्या है तो गर्मी के दिनों में स्वास्थ्य को लेकर और भी सतर्कता बरतें। आइए जानते हैं कि हीटवेव से ब्लड शुगर के स्तर पर क्या असर होता है और डायबिटीज रोगियों को सेहत को लेकर किन बातों का विशेष ध्यान देते रहना चाहिए?

    गर्मी की समस्या और असंतुलित ब्लड शुगर

    असामान्य रूप से गर्म मौसम या उच्च आर्द्रता के साथ गर्मी की समस्या का संपूर्ण स्वास्थ्य पर कई प्रकार से दुष्प्रभाव हो सकता है। गर्मी के मौसम और बढ़ते तापमान को सीधे तौर पर असंतुलित रक्त शर्करा के स्तर से जोड़कर देखा जाता रहा है।

    अधिक गर्मी के कारण पसीना भी अधिक आता है। परिणामस्वरूप शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाता है। अगर आप गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो डायबिटीज के खतरे को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

    हीटवेव से तंत्रिकाओं पर भी पड़ता है असर

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डिहाइड्रेशन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या आपकी रक्त वाहिकाओं-तंत्रिकाओं को नुकसाने लगती है, इनमें पसीने की ग्रंथियों की तंत्रिकाएं भी शामिल हैं। इन स्थितियों में हीटवेव की समस्या शरीर को ठंडा रखने के तंत्र को भी प्रभावित कर देती है।

    इसके अलावा डायबिटीज के ऐसे रोगी जिनको न्यूरोपैथी की दिक्कत रही है उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

    इंसुलिन का उपयोग हो सकता है प्रभावित

    उच्च तापमान आपके शरीर द्वारा इंसुलिन का उपयोग करने के तरीके में भी बदलाव का कारण बन सकती है। गर्मी के दिनों में शुगर लेवल के बढ़ने और कम होने दोनों का खतरा रहता है। डायबिटीज के रोगियों को ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। लाइफस्टाइल और आहार का ध्यान रखना गर्मी के दिनों में बहुत आवश्यक हो जाता है।

    डायबिटीज रोगी इन बातों का रखें खास ध्यान

    कुछ उपाय आपको डायबिटीज की समस्या को आसानी से कंट्रोल में रखने में मददगार हो सकते हैं।


    डिहाइड्रेशन से बचने के लिए निरंतर उपाय करते रहना जरूरी है। इसके लिए दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीते रहें।


    अपने ब्लड शुगर के स्तर की जांच करते रहें। गर्मी के दिनों में शुगर लेवल बढ़ने और कम होने दोनों का खतरा हो सकता है।


    दिन के समय में घर से बाहर जाने से बचना चाहिए।
    शरीर के ठंडा रखने वाले उपाय करते रहें।

    Views: 815
    *Raisins are a treasure of health Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news स्वास्थ्य परिस्थिति एवं अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही हैं। लोगों की सेहत
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबेबी फूड्स में पाया गया ऐडेड शुगर, इससे बच्चों में मोटापा-मस्तिष्क विकारों का हो सकता है खतरा
    Next Article अगर आपने कार में कराए ये बदलाव, तो रद्द हो सकता है इंश्योरेंस, जानें ये जरूरी बातें
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…

    November 15, 2026

    अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…

    November 15, 2026

    प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…
    • अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…
    • प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?