Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…
    छत्तीसगढ

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…

    By Tv36 HindustanNovember 15, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की ग्राम पंचायत आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आरा में स्थापित यह संस्थान विशेष रूप से जनजातीय एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की नई राह खोलेगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नर्सिंग केवल नौकरी या रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य है। मरीजों की देखभाल, उनके उपचार और जीवन की रक्षा में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से पूरी लगन, अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।

    छत्तीसगढ़ शासन और पैन आईआईटी एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त उद्यम प्रचेत फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित इस संस्थान में दो वर्षीय एएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कॉलेज की सभी 120 सीटों पर छात्राओं का प्रवेश पूर्ण हो चुका है। विशेष बात यह है कि यहां अध्ययनरत लगभग 90 प्रतिशत छात्राएं जनजातीय एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से हैं। आधुनिक प्रयोगशालाओं, छात्रावास और अन्य आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित इस संस्थान में छात्राओं को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद छात्राओं को प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

    जनजातीय गौरव दिवस और छठ महापर्व के पावन अवसर पर बेटियों को मिली नई सौगात

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन दो महत्वपूर्ण पर्वों के कारण विशेष और पावन है। आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के उद्देश्य से उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल की है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छठ महापर्व की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का यह महान पर्व आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ होना अत्यंत सुखद और सौभाग्य का विषय है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना और संचालन में योगदान देने वाले पैन आईआईटी एलुमनी के चेयरमैन एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रथम बैच की सभी 120 छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान उनके सपनों को साकार करने और जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

    स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में नर्सिंग सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और समृद्ध प्रदेश का आधार होते हैं। छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना आवश्यक है। राज्य सरकार इसी संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था। पिछले 25 वर्षों में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 15 से अधिक हो गई है। इस वर्ष एक साथ पांच नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार के दौरान नर्सिंग कर्मी निरंतर उनकी देखभाल करते हैं। उनकी संवेदनशीलता, सेवाभाव और समर्पण मरीजों के स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान केवल तकनीकी दक्षता ही प्राप्त न करें, बल्कि मरीजों के प्रति करुणा, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। यही गुण उन्हें एक सफल और आदर्श नर्सिंग कर्मी बनाएंगे।

    विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए मिशन मोड में कार्य

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध प्रदेश है। यहां की खनिज संपदा, विशाल वन क्षेत्र, बहुमूल्य वनोपज, उपजाऊ भूमि और मेहनतकश जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का पूरा लाभ प्रदेशवासियों तक पहुंचाने के लिए सरकार योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत होने से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प अवश्य साकार होगा तथा विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान देगा।

    मोदी की गारंटी के सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार मोदी की गारंटी के अंतर्गत किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 360 नए धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। अब प्रदेश में लगभग 3100 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासश् के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने नर्सिंग कौशल कॉलेज के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleयोगी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, गोमती तट पर उमड़ी भीड़…
    Next Article मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…

    November 15, 2026

    अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…

    November 15, 2026

    प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…
    • अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…
    • प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?