नई दिल्ली:- मेट्रो में सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना, राजधानी भोपाल में 16 नवंबर से एक बार फिर मेट्रो के समय-सारणी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसके चलते सोमवार से सुभाष नगर स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स स्टेशन से आखिरी ट्रेन शाम 7:30 बजे चलेगी। मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है।
सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का होगा संचालन
नई समय-सारणी के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा। इस दौरान सुभाष नगर और एम्स स्टेशन से अलग-अलग समय पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।
कितने बजे चलेगी पहली मेट्रो ट्रेन
नए शेड्यूल के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर शाम 7:30 बजे तक ही होगा. प्रशासन ने दोनों प्रमुख स्टेशनों से पहली और आखिरी ट्रेन का समय तय कर दिया है. इसके अलावा ट्रेनों के बीच के अंतराल (फ्रीक्वेंसी) को भी फिक्स कर दिया है.
सुभाष नगर से: दिन की पहली मेट्रो दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी, जबकि आखिरी ट्रेन शाम 7:00 बजे मिलेगी.
एम्स (AIIMS) से: यहां से पहली मेट्रो दोपहर 12:40 बजे चलेगी और दिन की आखिरी ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी.
कितनी देर में मिलेगी ट्रेन: पीक ऑवर्स में यात्रियों को हर 20 मिनट के बाद मेट्रो मिलेगी, जबकि ऑफ-पीक ऑवर्स में हर 40 मिनट में मेट्रो ट्रेन मिलेगी.
संडे दिन मेट्रो के टाइम में नहीं किया गया कोई बदलाव
वहीं संडे के दिन मेट्रो के टाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वीकेंड पर घूमने-फिरने या खरीदारी के लिए यह राहत की बात है. रविवार के दिन मेट्रो ट्रेन सुबह 11:30 से रात 8:30 तक चलेगी. इस दौरान मेट्रो हर तीस मिनट में मिलेगी. वहीं दोपहर 1:00 बजे से शाम 8:30 बजे तक तक मेट्रो हर 15 मिनट के दौरान मिलेगी.
