Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये 5 चीजें खाना शुरू कर देंगे तो कभी नहीं होगी थकान, मिटेगी कमजोरी, आएगी जबरदस्त फुर्ती…….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    ये 5 चीजें खाना शुरू कर देंगे तो कभी नहीं होगी थकान, मिटेगी कमजोरी, आएगी जबरदस्त फुर्ती…….

    By Tv 36 HindustanFebruary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* भोजन हमारे शरीर का फ्यूल है. डार्विन कहकर गए कि ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ और फिट रहने के लिए खाना खाना, अच्छी नींद लेना, व्यायाम करना वगैरह शामिल है. भोजन को लेकर बड़े-बुजुर्ग कहते भी हैं कि तंदुरुस्त रहने के लिए ‘नाश्ता राजकुमार की तरह, दोपहर का भोजन राजा की तरह और रात का खाना भिखारी की तरह खाना चाहिए.लेकिन कई बार भरपेट नाश्ता करने के बाद भी कुछ समय बाद ही थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है. इस तरह की दिक्कत होने से लो एनर्जी फील होती है, जिससे लोग खुद को बीमार महसूस करने लगते हैं. यह समस्या सर्दियों में धूप न मिलने की वजह से अधिक होती है ऐसे में जरूरी है कि एनर्जी बूस्टिंग फूड्स का सेवन करें ताकि आप एनर्जी से भरा महसूस करें, थकान छूमंतर हो जाए, और कमजोरी दूर-दूर तक न भटके.*आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में…**1. प्रोटीन रिच फूड -*शरीर को एनर्जी के लिए प्रोटीन की बेहद जरूरत होती है. ऐसे में आप अपने नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप पनीर, सोयाबीन, अंकुरित अनाज,दाल और चना आदि खा सकते हैं. नॉनवेज खाते हैं तो अंडा और कम मसालों वाला चिकन अपने डाइट में शामिल करें. इसके अलावा केला-दूध प्रोटीन का शानदार सोर्स है. केला दूध को कंप्लीट फूड भी कहते हैं.*2. कार्ब और फैट का बैलेंस:*मोटापे से बचने के लिए कम फैट और कम कार्ब्स का सेवन करना चाहिए लेकिन, अगर आप इसी वजह से जीरो कार्ब या जीरो फैट वाली डाइट ले रहे हैं तो यह नुकसान हो सकता है. अपने नाश्ते में हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स वाले फूड्स शामिल करें. सब्जियों से तैयार परांठे, अखरोट, देसी घी, एवोकाडो और दही जैसी चीजें नाश्ते में खाएं.*3. पानी खूब पीएं:*दिन भर में 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं. यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है जिससे थकान कम होती है. साथ ही पानी पीने से आपको एनर्जी भी मिलती है. पानी पीने के साथ रसीले फल और सब्जियां खाएं, नारियल पानी पीएं और दिन में एक बार छाछ जरूर पीएं. पानी पीते रहने से चेहरे पर ग्लो आता है, और आपका शरीर डिटॉक्स भी आसानी से हो पाता है.*4. नट्स और सीड्स:*मसल्स और हड्डियों को मजबूती देने के लिए ड्राई फ्रूट्स, नट्स और हेल्दी सीड्स का सेवन करें. इनसे आपको विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन प्राप्त होगा. कद्दू के बीज,चिया सीड्स, बादाम-अखरोट, अंजीर और खजूर का सेवन करें.*5. विटामिन-सी रिच फूड्स:*हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है. इसके लिए आंवला, नींबू, संतरा और हरी सब्जियां खाएं. यह इम्यून पॉवर तो बढ़ाता ही है साथ ही हड्डियों, आंखों और स्किन को हेल्दी बनाता है. शरीर की कोशिकाओं को रिपेयर करने के लिए आप विटामिन सी वाले फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

    Post Views: 0

    *If you start eating these 5 things Hindi khabar Hindi news india Today news weakness will disappear you will never feel tired
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस वजह से भारी भरकम जहाज बिना डूबे आराम से सफर करते हैं समुद्र में…..
    Next Article वीवो ने लांच किया अलग-अलग डिजाइन और खासियत के स्मार्टफोन..…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…

    April 24, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…

    April 24, 2026

    नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…
    • RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…
    • नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…
    • यहां मिली 500 साल पुरानी तालपत्र पांडुलिपि, आयुर्वेद का खजाना सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?