
महानगर में रहते हुए फिटनेस में ध्यान देना लोगों के चुनौती होती है। फिल्म इंड्रस्टी में शिल्पा शेट्ठी हमेशा फिट रहती रहती है इसलिए 46 की उम्र में भी उनके चेहरे में चमक बरकरार है. अक्सर लोग सोशल मिडिया में शिल्पा से फिटनेस का राज पूछते है। आज हम आपको शिल्पा केउन फिटनेस के बारे में बताएंगे जी जिस कर वह दिनभर तरोताजा रहती है। तो आइये जानते है फिटनेस का राज। (Fitness Tips)यह तो सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं। वह अपनी टोन्ड बॉडी और फिगर को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। योगा से ही होगा – शिल्पा इस बात पर हमेशा जोर देती हैं।
शिल्पा के सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी कई फिटनेस वीडियोज देखने को मिल जाएंगी जिनमें वो योग करती नजर आती हैं। अपने डेली रूटीन में शिल्पा योग और एक्सरसाइज को खास महत्व देती हैं।शिल्पा का मानना है कि योग के साथ अपने खान पान पर भी ध्यान देना जरूरी है। ऐसा इसिलए क्योंकि शरीर को फिट रखने के लिए 30 प्रतिशत योग का और 70 प्रतिशत भोजन का योगदान होता है। आप योग करते हुए क्या खा रहे हैं यह काफी मायने रखता है।
शिल्पा वर्कआउट सेशन के दौरान या बाद में प्रोटीन शेक लेती हैं। साधारण चाय की बजाय ग्रीन टी लेती हैं और पैक्ड ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाकर रखती हैं। शिल्पा कहती हैं कि वो सप्ताह में छह दिन हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं और रात आठ बजे के बाद खाना नहीं खाती हैं। हफ्ते में एक दिन शिल्पा डाइट को साइड में रखकर अपनी पसंद का खाना खाती हैं