Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपका दोस्त 50 हजार रुपये UPI से ट्रांसफर करे, तो उस पर भी लगेगा टैक्स क्‍या कहता है आयकर कानून…
    समाचार

    अगर आपका दोस्त 50 हजार रुपये UPI से ट्रांसफर करे, तो उस पर भी लगेगा टैक्स क्‍या कहता है आयकर कानून…

    By Tv 36 HindustanJune 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:– इनकम टैक्‍स का दायरा जिस तरह से बढ़ रहा है और हर डिजिटल लेनदेन पर उसकी नजर रहती है, यह कहना ज्‍यादा नहीं होगा कि इनकम टैक्‍स विभाग की नजर हर जगह रहती है. ऐसे में अगर आपका दोस्‍त यूपीआई के जरिये 50 हजार रुपये भेजता है तो क्‍या यह पैसा इनकम टैक्‍स के दायरे में आएगा. इस बारे में भारतीय आयकर अधिनियम में क्‍या प्रावधान है और इनकम टैक्‍स का नियम क्‍या कहता है.

    इनकम टैक्‍स कानून 1961 की धारा 56(2) के तहत यह प्रावधान किया गया है कि आपको अगर कोई तोहफा या गिफ्ट देता है तो वह टैक्‍स के दायरे से बाहर रहता है. इस कानून में कहा गया है कि न सिर्फ तोहफा, बल्कि कोई आपकी मदद भी करता है तो वह रकम भी इनकम टैक्‍स के दायरे से बाहर रहेगी. हालांकि, इसका एक दायरा निश्चित किया गया है. उस दायरे से बाहर की रकम पर इनकम टैक्‍स लगाया जा सकता है.

    तोहफा या उपहार पर टैक्‍स
    इनकम टैक्‍स का कानून कहता है कि अगर कोई आपका करीबी रिश्‍तेदार है तो वह कितनी भी रकम उपहार के रूप में दे सकता है. हालांकि, अगर कोई दूर का रिश्‍तेदार है या फिर कोई मित्र आपको यह उपहार दे रहा है तो इसकी रकम 50 हजार रुपये से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए. अगर यह रकम 50 हजार से ज्यादा होगी तो शेष रकम लेने वाले की कमाई में जोड़ी जाएगी और उसी आधार पर टैक्‍स की गणना भी की जाएगी.

    कौन हैं करीबी रिश्‍तेदार
    इनकम टैक्‍स कानून ने उपहार पर लगने वाले टैक्‍स को लेकर करीबी रिश्‍तेदारों की परिभाषा भी तय कर दी है. इसमें बताया है कि आपके करीबी रिश्‍तेदारों में माता-पिता, भाई-बहन, पति/पत्नी आदि का नाम आता है. अगर इनसे यह तोहफा मिला है तो यह उपहार पूरी तरह टैक्स-मुक्त होता है. यह उपहार चाहे जितना भी बड़ा हो, अगर शादी जैसे खास मौकों पर दिया जाता है तो टैक्‍स के दायरे से बाहर ही रहेगा.

    लेनदेन पर क्‍या है कानून
    आयकर विभाग ने आपसी लेनदेन को लेकर भी कानून बनाया है. अगर कोई आपको 50 हजार की रकम कारोबारी उद्देश्‍य के लिए देता है या फिर इनकम के लिए अथवा सेवाओं (फ्रीलांसिंग, बिजनेस भुगतान आदि) के तहत यह पैसा मिलता है तो इसे लेने वाली की आमदनी में जोड़ा जाएगा. इस पर उस व्‍यक्ति के स्‍लैब के हिसाब से टैक्‍स भी लगाया जाएगा.

    दोस्‍त ने यूपीआई से दिया है तो…
    अगर 50 हजार रुपये आपके दोस्‍त ने यूपीआई के जरिये भेजे हैं, जो आपकी निजी मदद के लिए है तो यह टैक्‍स के दायरे में नहीं आएगी. यह रकम चाहे अकाउंट में आई हो या फिर यूपीआई के जरिये भेजी गई है. इनकम टैक्‍स सिर्फ उसी रकम पर लगाया जाता है जो आयकर के दायरे में आती है. अगर आपका दोस्‍त कोई पैसा कर्ज के रूप में देता है तो बेहतर होगा कि उसका लोन एग्रीमेंट बनवा लिया जाए, ताकि भविष्‍य में इनकम टैक्‍स विभाग के मांगने पर प्रमाणित किया जा सके.

    Post Views: 825

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरथयात्रा में रथ खींचने वाली रस्सियों का क्या है महत्व जानिए उनके नाम से जुड़ीं पौराणिक कथाएं…
    Next Article PM मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में योग, आपातकाल, स्वदेशी अभियान और सामाजिक सुरक्षा पर रखे विचार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लोगो को अमीर बना देते हैं ये 3 चीनी सिक्के आज ही लाएं घर…

    October 13, 2026

    चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल…

    October 13, 2026

    16-17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में सजेगी पारंपरिक गरबा की भव्य महफिल, बॉलीवुड की ये अभिनेत्री होंगी मुख्य अतिथि…

    October 13, 2026

    जन्म-मृत्यु के इतने वर्ष से अधिक पुराने मामलों के पंजीयन के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लोगो को अमीर बना देते हैं ये 3 चीनी सिक्के आज ही लाएं घर…
    • चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल…
    • 16-17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में सजेगी पारंपरिक गरबा की भव्य महफिल, बॉलीवुड की ये अभिनेत्री होंगी मुख्य अतिथि…
    • जन्म-मृत्यु के इतने वर्ष से अधिक पुराने मामलों के पंजीयन के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य…
    • मुख्यमंत्री साय की अगुवाई में युवाओं को मिली बड़ी सौग़ात, प्रदेश को मिला पहला शासकीय होम्योपैथी कालेज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?