Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लव मैरिज के लिए अगर नहीं मान रहे हैं पेरेंट्स, तो खिलाफ़त की बजाय आजमाएं ये नुस्खे…
    समाचार

    लव मैरिज के लिए अगर नहीं मान रहे हैं पेरेंट्स, तो खिलाफ़त की बजाय आजमाएं ये नुस्खे…

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत जैसे देश में ‘लव मैरिज’ आज भी एक बहस का मुद्दा माना जाता है। हालांकि, अब बदलते समय के साथ महानगरों में लव मैरिज का चलन काफी आम हो गया है। लेकिन, जो लोग छोटे शहरों या गांव से आते हैं। उनके लिए लव मैरिज करना आज भी एक चुनौती भरा काम है। जिसमें सबसे मुश्किल काम कपल्स का अपने माता-पिता को मनाना ही होता है।

    कई बार कपल की लाख कोशिशों के बाद भी मां-बाप राजी नहीं होते या फिर उनकी सहमति लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं, तो यहां हम ऐसे कुछ आसान कारगर तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से झटपट घरवालों को मनाया जा सकता है।

    समझदारी से बन सकती बात

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले तो आपको भी माता-पिता की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करनी होगी। उन्हें इस बात का अहसास कराएं कि आप उनके प्यार सपोर्ट और की कितनी कद्र करते हैं। मां-बाप को अपने पार्टनर के अच्छे गुणों के बारे में बताएं और उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि आप दोनों के बीच का रिश्ता कितना गहरा है। साथ ही, उनके डर और चिंताओं को भी सुनें और उनका जवाब देने के लिए तैयार भी रहें।

    करीबी रिश्तेदार की लें मदद

    हमारे रिश्तेदारों में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी आपके पेरेंट्स काफी इज्जत करते हैं। वहीं उनमें से कुछ लोग लव मैरिज के खिलाफ भी नहीं होते है। यदि आपके संपर्क में कोई ऐसा रिश्तेदार हैं, तो आप उनकी मदद अपने पेरेंट्स तक इस बात को पहुंचाने में ले सकते हैं। यदि आपका चुनाव ठीक हुआ और किस्मत आपके साथ है तो आपका ये काम आपका ऐसा रिश्तेदार काफी आसान कर सकता है।

    लव मैरिज की वजह बताएं

    अपने माता-पिता को समझाएं कि आप अपने पार्टनर से प्यार क्यों करते हैं और उनका साथ आपके लिए क्यों जरूरी है। अपनी फीलिंग्स को उनके आगे बयां करें और साफ शब्दों में अपने पार्टनर के प्रति प्यार को उनके आगे जाहिर करने की कोशिश करें। उन्हें बताएं कि आप उनके आशीर्वाद और सपोर्ट के बिना खुश नहीं रह सकते हैं।

    पार्टनर से मिलाएं

    यदि आपके पेरेंट्स आपकी बात मानकर लव मैरिज के लिए तैयार हो जाते हैं तो सबसे मुश्किल काम अब शुरू होता है। अब आपको अपने पार्टनर को पेरेंट्स से मिलवाना होगा। जो आपके बनाए हुए खेल को बना भी सकता है और बिगाड़ भी। इसलिए मिलवाने से पहले उसे परिवार के बारे में सभी तरह की जरूरी जानकारी दे दें। जिससे उसे बात करने में आसानी हो।

    फैमिली के साथ वक्त बिताएं
    अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे और माता-पिता आपके लिए अपनी लकीर को मिटाने की कोशिश करेंगे। फैमिली के साथ फंक्शन्स में शामिल हों, डिनर या ड्राइव पर पार्टनर को भी फैमिली के साथ ले जाएं, जिससे आपसी रिश्ते को गहरा करने में मदद मिल सकती है।

    माता-पिता को दें वक्त

    अपने माता-पिता को अपने फैसले के बारे में सोचने और इसे स्वीकार करने का समय दें। उन पर दबाव बनाने की कोशिश न करें और सब्र करें। वक्त के साथ वे आपके फैसले को समझ जाएंगे और आपके पार्टनर को स्वीकार कर लेंगे।

    Post Views: 1,480

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसान नई तकनीक से कर रहे हैं खेती, धान के साथ फल-सब्जी में भी बन रहा ये अग्रणी राज्य …
    Next Article हुई जम्मू-कश्मीर चुनाव में हराम-हलाल की एंट्री, भिड़े उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, जानें यहां से पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?