लोकेशन :-कोरिया /छत्तीसगढ़ –
कोरिया जिले के देवगढ़ रेंज ग्राम सोनारी में वनस्थली सेवा समिति के द्वारा सन् 2003 में बनी तालाब में विगत 2 वर्षों से ही गांव के ग्रामीण के द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आया है गामीणो का कहना है कि ग्राम सुनारी में वन विभाग समिति द्वारा 2003 में ग्रामीणों एवं पशुओं के जल आपूर्ति के लिए तालाब का निर्माण कराया गया था गांव के ही ग्रामीण पिता देव नंदन यादव पुत्र विरेंद्र विक्रम यादव के द्वारा अतिक्रमण कर खेत बनाने का कार्य विगत दो वर्षों से किया जा रहा है जिससे गांव के अन्य ग्रामीणों द्वारा विरोध कर कलेक्टर एवं वन विभाग को ज्ञापन सौंपा गया पर आज तक उस पर किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं’ किया गया, ग्रामीणों का कहना है कि एसा प्रतीत हो रहा है कि कही न कही वन विभाग के अधिकारियों व कब्जा धारीओ के साथ मिली भगत हो सकती है , जिसके कारण वन विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही,हमारी टीम के द्वारा S.D.O. से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हड़ताल होने के कारण हमारे द्वारा कार्यवाही करने में विलंब होने से गांव के ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाए जा रहा है जल्दी इस पर पूर्ण रुप से निष्पक्ष जांच किया जाएगा एवं उचित कार्यवाही की जाएगी,SDO मैडम के द्वारा कब्जा धारी से सम्पूर्ण कागजात जमा करने को कहा है मैडम का कहना है कब्जा धारी द्वारा कागजात जमा नही करने के कारण कारवाही मे बिलम्ब हो रही है अधिकारियों का कहना है कि जांच टीम गठित कर दी गई है, कर्मचारियों का हडताल होने के कारण जांच मे बिलम्ब हो रही हैं हडताल समाप्त होते ही जांच टीम स्थल पर पहुंच कर मुआयना करेगी एवं निस्पक्ष जांच कर कारवाही की जायेगी,
