छत्तीसगढ़ :– प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर कई बड़े फैसलों और कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक से लेकर बस्तर में स्वास्थ्य महाअभियान और रायपुर में समर कैंप तक, कई अहम गतिविधियाँ तय की गई हैं।
15 अप्रैल को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर बड़े निर्णय लिए जाने की संभावना है। औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने पर चर्चा होगी, इसके साथ ही “बस्तर रोडमैप 2.0” के तहत रोजगार के नए अवसर और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना बनाई जाएगी। किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता पर समीक्षा की जाएगी।
रायपुर में “समर कैंप 2026” का आयोजन
राजधानी रायपुर के कला केंद्र में 15 अप्रैल से 30 मई तक समर कैंप 2026 आयोजित किया जाएगा। यह कैंप तीन चरणों में चलेगा। कैंप की मुख्य विशेषताएं संगीत, डांस, पेंटिंग और योग की ट्रेनिंग शतरंज और स्पोकन इंग्लिश की क्लासेस है, सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक समय रहेगा, पंजीयन शुल्क ₹110 और प्रशिक्षण शुल्क ₹500 रखा गया है।
श्रीनगर में खेल मंत्रियों का चिंतन शिविर
24 से 26 अप्रैल तक श्रीनगर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। देशभर के खेल मंत्री शामिल होंगे, 2047 तक भारत को खेल महाशक्ति बनाने पर चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव भी भाग लेंगे।
बस्तर में शुरू होगा मेगा स्वास्थ्य महाअभियान
नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 13 अप्रैल से शुरू होगा “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” अभियान की मुख्य बातों में लगभग 36 लाख लोगों को लाभ, घर-घर स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाए जाएंगे। गंभीर मरीजों को रायपुर रेफर किया जाएगा।
