Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चंद्रयान-4 मिशन को लेकर अहम जानकारी… चंद्रमा का सैंपल धरती पर लाने की तैयारी
    समाचार

    चंद्रयान-4 मिशन को लेकर अहम जानकारी… चंद्रमा का सैंपल धरती पर लाने की तैयारी

    By adminApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 मिशन को लेकर अहम जानकारी दी है. पंजाब में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 मिशन एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो चंद्रयान सीरीज की अगली कड़ी के तहत विकसित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्पेस रिसर्च एक सतत प्रक्रिया है. भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य रखा है, जिस पर इसरो लगातार काम कर रहा है. हमारे प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि 2040 में एक भारतीय चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. अगर ऐसा होता है तो हमें लगातार चंद्रमा को एक्सप्लोर करना होगा. चंद्रयान-4 इस दिशा में उठाया गया पहला कदम है. इस मिशन के तहत चंद्रयान-4 चंद्रमा पर जाकर सैंपल इकट्ठा करेगा और उन्हें वापस धरती पर लेकर आएगा.

    चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 में भी लैंडर और रोवर को चांद पर भेजा गया था. हालांकि, इसमें ऑर्बिटर नहीं था. इसरो ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था. 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर भेजने वाला भारत पहला देश बन गया था. चंद्रयान-3 मिशन का प्राथमिक उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास एक सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना और ‘विक्रम’ लैंडर व ‘प्रज्ञान’ रोवर पर लगे उपकरणों के जरिए चांद की सतह का अध्ययन करना शामिल था.

    17 अगस्त 2023 को जो प्रोपल्शन मॉड्यूल विक्रम लैंडर से अलग हुआ था. पहले उसकी लाइफ 3 से 6 महीने बताई जा रही थी. लेकिन इसरो के मुताबिक, अभी वो कई सालों तक काम कर सकता है. इसरो ने साल 2008 में अपना पहला मून मिशन चंद्रयान-1 लॉन्च किया था. इसमें सिर्फ ऑर्बिटर था. जिसने 312 दिन तक चांद का चक्कर लगाया था. चंद्रयान-1 दुनिया का पहला मून मिशन था, जिसने चांद में पानी की मौजूदगी के सबूत दिए थे. इसके बाद 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया. इसमें ऑर्बिटर के साथ लैंडर और रोवर भी भेजे गए. हालांकि, ये मिशन न तो पूरी तरह सफल हुआ था न और न ही फेल. चांद की सतह पर लैंड करने से पहले ही विक्रम लैंडर टकरा गया था और इसकी क्रैश लैंडिंग हुई थी. हालांकि, ऑर्बिटर अपना काम कर रहा था.

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews ISRO ISRO . ISRO chief gave a big statement regarding Aditya-L1 Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल : वृषभ और तुला राशि वालों की हो सकती है आर्थिक उन्नति, पढ़ें आज का राशिफल
    Next Article जन्मोत्सव पर किरणें कैसे करेंगी राम लला का सूर्य तिलक, ग्राफिक्स में जानें पूरी प्रक्रिया
    admin
    • Website

    Related Posts

    रायपुर – दुर्ग के एक कारोबारी की कार से दो लाख रुपये चोरी के मामले में आरक्षक बर्खास्त….

    October 31, 2025

    कोरबा क्षेत्र के व्यवसायी अनुज राणा के रिट मामले में हाई कोर्ट में ICICI बैंक देगा जवाब, बैंक के विरुद्ध न्यायालय से साक्ष्य छुपाने का गंभीर आरोप…

    October 31, 2025

    सीएम के सलाहकार और आयोग अध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा, शासन ने जारी किया आदेश…

    October 31, 2025

    संवेग को संयम से, सेवा को समर्पण से जोड़ने पैरालीगल वॉलिंटियर्स को मिला मानव संवेदना का प्रशिक्षण…

    October 31, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रायपुर – दुर्ग के एक कारोबारी की कार से दो लाख रुपये चोरी के मामले में आरक्षक बर्खास्त….
    • कोरबा क्षेत्र के व्यवसायी अनुज राणा के रिट मामले में हाई कोर्ट में ICICI बैंक देगा जवाब, बैंक के विरुद्ध न्यायालय से साक्ष्य छुपाने का गंभीर आरोप…
    • सीएम के सलाहकार और आयोग अध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा, शासन ने जारी किया आदेश…
    • संवेग को संयम से, सेवा को समर्पण से जोड़ने पैरालीगल वॉलिंटियर्स को मिला मानव संवेदना का प्रशिक्षण…
    • वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारत की महिला क्रिकेट टीम, 339 रन चेज कर रचा इतिहास, सीएम साय ने दी बधाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?