Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल : वृषभ और तुला राशि वालों की हो सकती है आर्थिक उन्नति, पढ़ें आज का राशिफल
    जीवन शैली

    आज का राशिफल : वृषभ और तुला राशि वालों की हो सकती है आर्थिक उन्नति, पढ़ें आज का राशिफल

    By Tv 36 HindustanApril 10, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं।

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बिजनेस से संबंधित कोई भी फैसला अपने भाइयों के सलाह मश्वरे से ही लें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपनी बात अवश्य रखें। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपके कोई साहसी निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को बेवजह बहसबाजी में ना पड़ें।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। विदेश से लेनदेन कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने दिनचर्या में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो उसमे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। घर में बाहर आज अपनी कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने में आप सोच विचार अवश्य करें। आपका कोई करीबी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती दिख रही है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज आप साझेदारी में काम न करें। व्यापार में यदि आपको कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनमें सुधार होगा। आप अपने साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका कोई सोच समझ से काम पूरा होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने विरोधियों को अपने ऊपर हावी होने ना दें, इसलिए सतर्कता बरतें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सरकारी काम में सफलता प्राप्त करेंगे। आपको शिक्षा में किसी साथी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपके पिताजी की सहयोग से आपके काफी काम आसानी से पूरे हो पाएंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर आपके मन में कुछ उलझने रहेंगी, जिन्हें सुलझाने के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आपको किसी बड़े निवेश की तैयारी बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी में कार्यरत होने के बाद को यदि किसी पार्ट टाइम कार्य करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाना होगा। परिवार के लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपके परिवार के सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उसे पर अमल अवश्य करें। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आपके सहकर्मियों को आपकी किसी बात से नाराजगी रहेगी। यदि ऐसा हो, तो आपको उस चिंता को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपने यदि अपने आलस्य को अपने ऊपर हावी होने दिया तो काम बिगड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी निष्ठा रहेगी। परिवार में कोई आपके मन मुताबिक काम कर सकता है, जो आपको खुशी देगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि भाइयों के साथ रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने भाग्य को प्रबल रखना होगा।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके व्यवहार से आपके काफी मित्र बन सकते हैं। व्यापार में धन लगाते समय इसका जिक्र किसी से न करें। परिवार में किसी मेहमान के आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आपकी संतान को शिक्षा में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपकी धन संबंधित योजनाएं गति पकड़ेंगी।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज दिन कारोबार के मामले में अच्छा लाभ लेकर आएगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर सावधान रहें। अपनी दिनचर्या का पूरा पालन करे, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आपको पारिवारिक विषयों में गंभीरता दिखानी होगी। संतान के करियर में चल रही समस्या आपको परेशान करेंगी। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई निवेश कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन रोजगार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। यदि आप अपनी इन्कम को बढ़ाएंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। विदेश से बिजनेस कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। वह आपके प्रमोशन पर भी रोक लगा सकती हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में मुनाफे के चक्कर में किसी गलत काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपको आपके साथी कोई सलाह दें, तो उस पर अमल करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। किसी घरेलू मामले को घर में ही सुलझाएं और बाहर न आने दें। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन उसमें पहले आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने होंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।

    Views: 0
    *Devastating blow to Mayawati chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Rashifal Rashifal today Today latest news Today news Vastu defects VASTU TIPS राशिफल राशिफल श
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआयुर्वेद के अनुसार शाम 7 बजे तक कर लेना चाहिए डिनर , यहां जानिए इसके 5 कारण और कई बड़े फायदे
    Next Article चंद्रयान-4 मिशन को लेकर अहम जानकारी… चंद्रमा का सैंपल धरती पर लाने की तैयारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…

    November 21, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा

    November 21, 2026

    केएल राहुल ने रचा इतिहास SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने, एक साथ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड…

    November 21, 2026

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार; किसानों की बढ़ी चिंता…

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…
    • नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा
    • केएल राहुल ने रचा इतिहास SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने, एक साथ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड…
    • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार; किसानों की बढ़ी चिंता…
    • शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?