Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…
    समाचार

    भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…

    By Tv36 HindustanNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत मंडपम के एम्फी थिएटर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण प्रदेश के लोक कलाकारों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से सजे कलाकारों ने अपनी नृत्य मुद्राओं, लोक संगीत की मधुर धुनों और तालबद्ध प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। मांदर, ढोल और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण में उत्सव का रंग भर दिया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गौर नृत्य के माध्यम से बस्तर की जनजातीय परंपराओं की झलक देखने को मिली, वहीं गौरा-गौरी नृत्य ने प्रदेश की लोक आस्था और परंपराओं से दर्शकों को परिचित कराया। भोजली नृत्य में छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और प्रकृति के प्रति लोक आस्था की अभिव्यक्ति हुई। पारंपरिक वेशभूषा और विशिष्ट नृत्य शैली के साथ प्रस्तुत राउत नाचा ने प्रदेश की लोक परंपराओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

    सुआ नृत्य की लयबद्ध प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की महिलाओं की लोक परंपराओं और सामूहिक सांस्कृतिक जीवन की झलक दिखाई दी। पंथी नृत्य के माध्यम से सतनामी समाज की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रदर्शन किया गया, जबकि करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने प्रकृति और सामूहिक उत्सव की भावना को जीवंत कर दिया। अलग-अलग अंचलों की इन लोक नृत्य शैलियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया।

    कलाकारों की रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, लोक वाद्ययंत्र और सामूहिक नृत्य मुद्राएं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। प्रत्येक प्रस्तुति के साथ छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं का एक नया रंग सामने आया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को प्रदेश के ग्रामीण जीवन, जनजातीय संस्कृति, लोक आस्था और उत्सव परंपराओं से परिचित कराया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को व्यापक मंच प्रदान करने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर श्रीमती ऋतु सैन, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री राजेश सिंह राणा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री विश्वेश कुमार, छत्तीसगढ़ की आवासीय आयुक्त श्रीमती श्रुति सिंह तथा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उप संचालक श्री पंकज कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने पवेलियन का किया भ्रमण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर वहां प्रदर्शित उत्पादों, हस्तशिल्प कलाकृतियों और स्थानीय विशेषताओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बस्तर की पारंपरिक बेलमेटल कला, चांपा के कोसा सिल्क, जनजातीय आभूषणों, हथकरघा वस्त्रों तथा वनोपज आधारित उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कोदो, कुटकी और रागी जैसे मिलेट उत्पादों की भी जानकारी ली तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किए जाने की सराहना की।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने पवेलियन में चित्रकोट जलप्रपात के 3डी वर्चुअल रियलिटी अनुभव की विशेष सराहना की। इस तकनीक के माध्यम से आगंतुकों को बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता का आभासी अनुभव कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करना पर्यटन को बढ़ावा देने का एक अभिनव प्रयास है। इससे देश-विदेश के आगंतुक छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं से परिचित हो रहे हैं।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा

    November 21, 2026

    केएल राहुल ने रचा इतिहास SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने, एक साथ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड…

    November 21, 2026

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार; किसानों की बढ़ी चिंता…

    November 21, 2026

    शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य….

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…
    • नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा
    • केएल राहुल ने रचा इतिहास SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने, एक साथ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड…
    • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार; किसानों की बढ़ी चिंता…
    • शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?