हार्ट में ब्लॉकेज है या नहीं, 5 मिनट में बता देगा ये तरीका, ये 5 लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पासहार्ट में ब्लॉकेज होने पर आपको हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है इसलिए इसका समय पर पता लगाना जरूरी है, इसके लिए एक मेडिकल टेस्ट होता है जिससे आप एक ही दिन में इसका पता लगा सकते हैं जिससे आपको सही निदान और इलाज में मदद मिल सकती है।
पिछले कुछ वर्षों में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि सिर्फ 2022 में दिल के दौरे के मामलों में 12.5% की वृद्धि हुई है। हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों की एक बड़ी वजह हार्ट ब्लॉकेज है।
हार्ट ब्लॉक एक ऐसी कंडीशन है, जहां दिल अधिक धीमी गति से या असामान्य लय के साथ धड़कता है। उम्र बढ़ना, दिल का दौरा या कोरोनरी आर्टरी डिजीज, पोटेशियम का लेवल बढ़ना आदि की वजह से हार्ट में ब्लॉकेज आ सकती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना भी इसका सबसे बड़ा कारण होता है।अक्सर देखा जाता है कि ब्लॉकेज के अधिकतर लक्षणों का समय पर पता नहीं चल पाता है।
यही वजह है कि अधिकतर मामलों में बिना लक्षणों के भी किसी भी समय हार्ट अटैक आ जाता है। हार्ट ब्लॉकेज का समय पर पता लगाना जरूरी है ताकि आपके पहले से ही बेहतर तरीके से निदान और इलाज में मदद मिल सके। SAAOL के फाउंडर और भारत के जानेमाने हार्ट के डॉक्टर बिमल छाजेड़ आपको बता रहे हैं कि आप एक ही दिन में इस स्थति का कैसे पता लगा सकते हैं।
क्या ब्लॉकेज का 1 दिन में तुरंत पता चल सकता हैक्या ब्लॉकेज का 1 दिन में तुरंत पता चल सकता हैडॉक्टर ने बताया कि बहुत आराम से एक दिन में ब्लॉकेज का पता चल सकता है। टेक्नोलॉजी एडवांस हो गई है आजकल ct coronary scan आ गई है। इसमें केवल 5 मिनट का टाइम लगता है, 5 सेकंड एक इंजेक्शन दी जाती है, 5 सेकंड एक एक्सरे लिया जाता है। इससे अंदर की सारी पिक्चर आ जाती है। इससे पता चल जाएगा कि आपका ब्लॉकेज 10, 20, 50 या 80 कितने परसेंट पहुंचा है। सबसे बड़ी बात ब्लॉकेज की लोकेशन का भी पता चल जाएगा।
