Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्य प्रदेश में सरकारी बाबू महिला को सिर पर जूते मारते हैं, भिंड का दफ्तर बना धुनाई सेंटर…
    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में सरकारी बाबू महिला को सिर पर जूते मारते हैं, भिंड का दफ्तर बना धुनाई सेंटर…

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिंड :- जिले की गोहद तहसील से सरकारी तंत्र की पोल खोलने वाली खबर सामने आई है. यहां तहसील कार्यालय में एक बाबू ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से मारा. महिला पर घूंसे बरसाने के बाद बाबू ने जूता उतारकर कई बार महिला के सिर पर मारा. महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपनी जमीन के काम से तहसील कार्यालय पहुंची थी और उसने यहां संबंधित बाबू से काम को लेकर कुछ सवाल पूछे थे.

    घटना का वीडियो आया सामने

    गौरतलब है कि महिला अपनी पट्टे वाली जमीन को ऑनलाइन दर्ज कराने गोहद तहसील कार्यालय पहुंची थी. महिला का आरोप है कि तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू नवल किशोर गौड़ ने महिला से रिश्वत लेने के बाद भी काम नहीं किया. महिला ने जैसे ही तहसील कार्य पहुंचकर अपने काम के बारे में पूछा तो आरोपी नवल किशोर गौड़ ने महिला पर थप्पड़, घूंसे और जूते बरसा दिए. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाबू महिला से मारपीट करता नजर आ रहा है. इस दौरान बीच बचाव करने आए महिला के पति को भी बाबू ने पीटा.

    मारपीट से बेहोश होकर गिरी महिला

    गोहद तहसील में कर्मचारी की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 55 वर्षीय महिला दीपा जाटव मारपीट से बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. महिला के पति ने कहा, ” बाबू नवल किशोर गौड़ ने काम करवाने के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन काम पूरा नहीं किया. जब इस बात पर सवाल उठाया, तो क्लर्क ने मारना शुरू कर दिया.”

    मारीपट के बाद महिला अस्पताल में भर्ती

    मारपीट से बेहोश हुई बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स ने महिला का चेकअप किया है. थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने कहा, ” घटना एंडोरी सर्किल के तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव के कार्यालय की है, जहां एक महिला की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली थी. आगे शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी.” वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने सहायक ग्रेड 3 बाबू नवल किशोर गौड़ को निलंबित कर दिया है. वहीं इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों की असलियत सामने लाकर रख दी है.

    आरोप- 6 महीने पहले 10 हजार लिए पर काम नहीं किया

    मारपीट में घायल हुई महिला ने बाबू पर आरोप लगाते हुए कहा कि 6 महीने पहले पट्टे की जमीन को ऑनलाइन कराने के लिए मुझसे बाबू ने 10हजार रु लिए थे. फिर भी काम नहीं किया. इसके बाद बाबू दोबारा रिश्वत मांग रहा था. मना करने पर तहसील कार्यालय के अंदर ही जूता उतारकर मारपीट करने लगा.

    घटना बेहद निंदनीय, बाबू को किया निलंबित : बीजेपी

    उधर बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, ” घटना की प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है. आरोपी बाबू को निलंबित किया जा चुका है. पुलिस मामले में प्रकरण भी पंजीबद्ध कर चुकी है. बाकी कानून अपना काम कर रहा है।

    Post Views: 2,140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजनसभा में गरजे संजय सिंह,बोले- किसी की सगी नहीं है भारतीय झगड़ा पार्टी, गंजे को भी कंघा बेच सकते हैं पीएम मोदी…
    Next Article अनुराग ठाकुर ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट-2, KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’…

    February 22, 2026

    अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, देश ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी…

    February 22, 2026

    नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने सीएम साय को दी जन्मदिन की बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, विकास कार्यों की सराहना की…

    February 22, 2026

    पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर गूंजा जश्न,सीएम साय का हुआ भव्य स्वागत,केक काटकर समर्थकों के बीच मनाया जन्मदिन…

    February 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’…
    • अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, देश ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी…
    • नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने सीएम साय को दी जन्मदिन की बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, विकास कार्यों की सराहना की…
    • पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर गूंजा जश्न,सीएम साय का हुआ भव्य स्वागत,केक काटकर समर्थकों के बीच मनाया जन्मदिन…
    • आज का राशिफल सूर्य देव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य, जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?