Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनसभा में गरजे संजय सिंह,बोले- किसी की सगी नहीं है भारतीय झगड़ा पार्टी, गंजे को भी कंघा बेच सकते हैं पीएम मोदी…
    News

    जनसभा में गरजे संजय सिंह,बोले- किसी की सगी नहीं है भारतीय झगड़ा पार्टी, गंजे को भी कंघा बेच सकते हैं पीएम मोदी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के नेता अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर एक के बाद एक जनसभाएं कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना, संजय सिंह, भगवंत मान आदि नेता रैलियां और जनसभाएं कर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो रहे हैं। बीती रात आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुस्तफाबाद में आप प्रत्याशी आदिल खान के लिए जनता को संबोधित किया और उन्हें बहुमत से जिताने की अपील की।

    मुस्तफाबाद में जनता को किया संबोधित

    मुस्तफाबाद में जनता को संबोधित करते हुए संजय सिंह भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रहे। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘ये देश मोदी और अमित शाह के फरमान से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा और भाजपा और आप में इसी बात की लड़ाई है। ये याद रखना कि भाजपा वाले किसी के सगे नहीं हैं, ये हिंदू का मुसलमान से झगड़ा कराते हैं, फिर हिंदू का ईसाइयों से और फिर हिंदू का हिंदू से झगड़ा कराते हैं। इसके बाद अलग-अलग धर्मों को आपस में लड़वाती है ये भारतीय झगड़ा पार्टी। अब हमें भारतीय झगड़ा पार्टी को हराना है।

    उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारे प्रधानमंत्री में कोई खूबी हो या न हो लेकिन ये खूबी जरूर है कि वो गंजे को भी कंघी बेच सकते हैं। उन्होंने 2014 में कहा था कि हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोदी जी ने अग्निवीर योजना ला दी, जिसमें लड़का 17 साल की उम्र में नौकरी पर जा रहा है और 21 साल में रिटायर हो जाता है। बाप अभी नौकरी कर रहा है और बेटा रिटायरमेंट पर है। खुद 75 साल की उम्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए और युवाओं को 21 साल में रिटायरमेंट दे दिया।’

    कालेधन को लेकर बोले संजय सिंह
    संजय सिंह ने कालेधन पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ‘बड़का झूठा पार्टी’ है। इन्होंने कहा था कि हम काला धन वापस लाएंगे और सबके खातों में 15 लाख रुपए डलवाएंगे। अभी तक न ही काला धन आया और न ही किसी के खाते में 15 लाख रुपए। महिलाओं ने जो पैसे छुपा कर रखे थे, उसी पैसे को इन्होंने काला धन बता दिया। 

    Post Views: 1,040

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleSlottica Kod Promocyjny Zdobądź Prezent
    Next Article मध्य प्रदेश में सरकारी बाबू महिला को सिर पर जूते मारते हैं, भिंड का दफ्तर बना धुनाई सेंटर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय…

    July 22, 2026

    कैबिनेट का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में इतने आरक्षण, किसानों के लिए बनी मंत्री उपसमिति…

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई ये चर्चा…

    July 22, 2026

    NEET विवाद और राहुल-खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़क पर, पुतला दहन के दौरान हंगामा,कुछ कार्यकर्ता झुलसे…

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय…
    • कैबिनेट का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में इतने आरक्षण, किसानों के लिए बनी मंत्री उपसमिति…
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई ये चर्चा…
    • NEET विवाद और राहुल-खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़क पर, पुतला दहन के दौरान हंगामा,कुछ कार्यकर्ता झुलसे…
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?