Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में 108 अंक की विशेष महत्व बताने के साथ युवाओं को इस बात के लिए जोर दिया…..
    News

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में 108 अंक की विशेष महत्व बताने के साथ युवाओं को इस बात के लिए जोर दिया…..

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साल के आखिरी ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) एपिसोड को संबोधित किया. पीएम मोदी ने देश को आने वाले नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 108 अंक के विशेष महत्व के साथ फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने की अपील की.

    पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ का ये 108वां अंक है, और हमारे यहां 108 अंक का विशेष महत्व है. माला में 108, 108 जप, 108 दिव्य क्षेत्र, 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है. इसलिए मन की बात 108 का एपिसोड खास हो गया है. इसमें जनभागीदारी के कितने उदाहरण देखे हैं. इस पड़ाव पर पहुंचने पर हमें और तेजी से बढ़ने का संकल्प लेना है.

    कल का सूर्योदय 2024 का प्रथम सूर्योदय होगा. अब इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद हमें नए सिरे से, नई ऊर्जा के साथ और तेजगति से बढ़ने का संकल्प लेना है. पीएम मोदी के 108 वें ‘मन की बात’ में देशवासियों से फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने की अपील करते हुए सद्गुरू जग्गी वासुदेव, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, शतरंज प्लेयर विश्वनाथन आनंद और एक्टर अक्षय कुमार के ऑडियो मैसेज भी सुनवाए. इन सभी लोगों ने अपनी फिटनेस का राज बताते हुए युवाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए. इन दिग्गजों ने अपने ऑडियो संदेश में कहा है कि फिटनेस दो मिनट की मैगी नहीं है बल्कि नियमित प्रयास से हासिल होती है.इस साल हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. देश पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना. जी20 का सफल आयोजन हुआ. आज देश का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है. अगले साल भी हमें इस भावना को बनाए रखना है. आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए संदेश भेजते रहे हैं. विशेषकर महिला वैज्ञानिकों की खूब तारीफ करते हैं. नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीता को पूरा देश खुश हुआ.

    इस साल खेलों में भी हमारे एथलीटों ने बढ़िया प्रदर्शन किया. क्रिकेट वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. कई खेलों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश का मान बढ़ाया है.सद्गगुरु ने बताया फिनेटस का राजपीएम मोदी ने सद्गुरु के मैसेज को सुनवाया, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस के राज के बारे में बात की. सद्गुरु ने कहा कि हम अपने मानसिक बीमारियों और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को कैसे बनाए रखते हैं, इसका बहुत सीधा संबंध है. हम अपने न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को अगर स्वस्थ रखते हैं, तो यह तय करेगा कि हम अपने भीतर कितना सुखद महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि जिसे हम शांति, प्रेम, आनंद, पीड़ा, अवसाद, परमानंद कहते हैं, ये सब रासायनिक और न्यूरोलॉजिकल बदलावों की वजह से होता है.

    इंस्टेंट कॉफी नहीं है फिटनेसएक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि वो फिट रहने के लिए जिम के अलावा नेचुरल एक्सरसाइज पर ज्यादा भरोसा करते हैं. जैसे – स्विमिंग, दौड़ और देसी कसरत वगैरह. उन्होंने युवाओं से कहा कि फिल्म स्टार्स को कॉपी न करें फिट रहने के पारंपरिक तरीकों से जुड़ें. अक्षय कुमार ने कहा कि जैसे आप दिखते हो, उसे खुशी से स्वीकार करो. आज के बाद फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटर वाली लाइफ जियो. उन्होंने कहा, “फिटनेस 2 मिनट की मैगी या इंस्टेंट कॉफी नहीं है.”मिलेट्स के फायदे गिनाएप्रधानमंत्री मोदी ने साल के आखिरी एपिसोड में मिलेट्स के फायदे गिनाते हुए फिट इंडिया मिशन के बारे में बताया.

    पीएम मोदी ने ये भी कहा कि आज फिजिकल हेल्थ और वेल बीइंग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू है मेंटल हेल्थ का. मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि फिट इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में Innovative Health Care Startups के बारे में मुझे जरुर लिखते रहें.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews In Mann Ki Baat india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकल से भारत में सिम कार्ड खरीदने के नियम में बदलाव होने जा रहे हैं….
    Next Article बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2024 में इस देश के राष्ट्रपति का हो सकता है…मर्डर….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मूंग से मसूर दाल तक, सर्दियों में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू फेस पैक, रूखी त्वचा को मिलेगी नमी…

    November 19, 2026

    13 साल के इंतजार के बाद GTA 6 लॉन्च, 99 Metacritic स्कोर से मचाई धूम, फिर भी इन 5 बदलावों पर हो रही चर्चा…

    November 19, 2026

    घर में आंवले का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए जानें वास्तु के अनुसार सही जगह और इसके फायदे…

    November 19, 2026

    प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार तैयार करेगी कांग्रेस, ट्रेनिंग के बाद टिकट पर फैसला…

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मूंग से मसूर दाल तक, सर्दियों में चेहरे पर लगाएं ये 5 घरेलू फेस पैक, रूखी त्वचा को मिलेगी नमी…
    • 13 साल के इंतजार के बाद GTA 6 लॉन्च, 99 Metacritic स्कोर से मचाई धूम, फिर भी इन 5 बदलावों पर हो रही चर्चा…
    • घर में आंवले का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए जानें वास्तु के अनुसार सही जगह और इसके फायदे…
    • प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार तैयार करेगी कांग्रेस, ट्रेनिंग के बाद टिकट पर फैसला…
    • 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा कृत्तिका नक्षत्र का संयोग, जानें गंगा स्नान और दीपदान का महत्व
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?