Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मयूरभंज में PM मोदी ने बताया ये शानदार प्लान आने वाले 5 सालों में ये – ये होगा…
    समाचार

    मयूरभंज में PM मोदी ने बताया ये शानदार प्लान आने वाले 5 सालों में ये – ये होगा…

    By Tv 36 HindustanMay 29, 2024No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के मयूरभंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव और पंडित रघुनाथ मुर्मू जी को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज ओडिशा में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। वैसे पूरे देश में कल शाम के 5:00 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा अभी बंगाल से आ रहा हूं। मैं देख रहा हूं कि चाहे मैं झारखंड जाऊं या बंगाल जाऊं या ओडिशा आऊं, ये अद्भूत उमंग और उत्साहपक्का कर रहा कि तीसरी बार मजबूत मोदी सरकार बनना तय है। पांच दशक के बाद लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का देश ने निर्णय कर लिया है। जो विकास लोगों ने दशकों में नहीं देखा था वो पिछले दस साल में देखा है। 2014 में 11वें नंबर की इकोनॉमी में थे। आज दुनिया की 5वीं आर्थिक ताकत बन गए हैं।

    पीएम ने कहा, 2014 से पहले देश गांव में स्वच्छा का दायरा 40 फीसदी ही था। आज हम 100 प्रतिशत के लक्ष्य पर पहुंच रहे हैं। पहले एलपीजी कनेक्शन सिर्फ आधे देशवासियों को मिलता था। आज करीब-करीब 100 प्रतिशत घरों में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल चुकी है। 2014 तक देश के 75 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीण परिवारों के घर में नल से जल नहीं आता था। आज करीब 75 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंच रहा है। कभी मुक्त अनाज और मुफ्त इलाज भी मिल सकता है, ये देश में किसी ने नहीं सोचा था। मोदी ने आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भी दिया है और आने वाले पांच साल में ये मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। मैं ऐसे सैंकड़ों बातें बता सकता हूं, लेकिन ये सब तो ट्रेलर है।

    उन्होंने कहा, आने वाला पांच साल भारत के विकास के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के होंगे। आने वाले पांच साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनने जा रहा है। आने वाले पांच साल में अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत बनते देखेंगे। आने वाले पांच साल में शानदार हाईवे, शानदार एक्सप्रेसवे और रेलवे का पूरी तरह कायाकल्प होते देखेंगे। इसका सीधा लाभ ओडिशा व देश के पूर्वी हिस्से को होगा। ओडिशा ने भी बीजेडी के 25 साल के राज्य को फुलस्टॉप लगाना तय कर लिया है। मैं यहांआपका आशीर्वाद लेने आया हूं। साथ ही साथ निमंत्रण देने भी आया हूं। 10 जून को भाजपा सदस्य ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाला है।

    अटलजी की सरकार में आदिवासी मंत्रालय बना”

    प्रधानमंत्री ने कहा, मयूरभंज की ये धरती नारी सशक्तिकरण की धरती है। अभी तक मयूरभंज का जयकारा इसलिए होता था, क्योंकि यहां मां सुभद्रा के रथ को केवल महिलाएं खींचती हैं, लेकिन अब मयूरभंज की बेटी 140 करोड़ के देश का नेतृत्व कर रही है। हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी देश की तीनों सेनाओं को कमांड करती हैं और वो मयूरभंज की बेटी हैं, ये मयूरभंज के लिए, ओडिशा के लिए और पूरे देश की नारी शक्ति के लिए गौरव का विषय है। भाजपा सरकार आदिवासी गौरव और आदिवासीकल्याण, इसके लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। ये अटल जी की सरकार थी जब अलग आदिवासी मंत्रालय बना था। भाजपा ने ही संथाली भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल किया था। देश का कोई पहला प्रधानमंत्री जो भगवान बिरसा मुंडा के गांव गया था और मिट्टी अपने माथे पर लगाया था, वो नरेंद्र मोदी है।

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मोदी सरकार है जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। मोदी सरकार ने आदिवासी कल्याण का बजट पांच गुना बढ़ा दिया। पहली बार उन जनजातियों की भी सुध ली और वो लेनेवाला भी आपका सेवक मोदी है। जो सबसे पिछड़ा है उनके लिए पहली बार 24 हजार करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना बनाई है। इस योजना से ओडिशा में भी अति पिछड़ी आदिवासी जातियों के लिए पक्के घर, स्कूल, अस्पताल,सड़कें ये सारे काम होंगे। बीते 10 सालों में आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य आवासीय विद्यालय का बड़ा नेटवर्क बनाया। मयूरभंज में भी कई एकलव्य आवासीय विद्यालय चल रहे हैं। ओडिशा भाजपा की सुभद्रा योजना की भी बहुत चर्चा है, जिसके तहत बहनों को बड़ी मदद दी जाएगी। मोदी की एक और गारंटी है, ये गारंटी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की है। इसके भी ओडिशा की लाखों बहनों को सीधा लाभ होने जा रहा है। भाजपा सरकार आपका बिजली बिल जीरो करेगी, साथ ही अतिरिक्त बिजली होने बेचकर कमाई भी करेंगे। योजना का नाम पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना है। आपकी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मोदी सरकार 75,000 रुपये ज्यादा देने वाली है। आप उन पैसे से सोलर पैनल लगाएंगे। बिजली पैदा होगी, ज्यादा बिजली को सरकार खरीदकर आपको पैसे देगी।

    पीएम ने कहा, इस क्षेत्र में साल पत्ता, सबाई ग्रास और केंदु पत्ता के काम से काफी परिवार जुड़े हैं। ओडिशा भाजपा ने केंदु पत्ता की खरीद 2 रुपया प्रति कैरी करने और बोनस देने की गारंटी दी है। हमारी सरकार यहां धान किसानों को 3,100 रुये प्रति क्विंटल MSP देगी। मोदी सरकार ने जो मानधन योजना चलाई है, यहां भाजपा सरकार बनते ही उसको भी ठीक से लागू किया जाएगा। बीजड पर आपने 25 साल भरोसा किया, लेकिन बीजेडी ने हर कदम पर आपके भरोसे को तोड़ा है। यही बीजेडी सरकार

    सरकार आदिवासी बंधुओं की जमीन हड़पने के लिए कानून लेकर आई थी। भाजपा के दबाव में उसे वो कानून वापस लेना पड़ा। इस बार इन्हें मौका मिला तो ये आदिवासियों का जमीन हड़पने का अवसर छोड़ेंगे नहीं। बीजेडी ने आपकी खनिज संपदा को भी लूटा है। मोदी डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाकर हजारों करोड़ रुपये ओडिशा को दिए। बीजेडी ने इसमें भी घोटाला कर दिया। लोग कह रहे हैं कि ओडिशा का लूटा पैसा विदेशों तक जा रहा है। लूट का माल ये कहीं भी छिपा लेमोदी पाई-पाई निकाल लेगा, ये मोदी का गारंटी है। जिसने जनता को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा।। लूटने वाले जिंदगी भर जेल की चक्की पीसेंगे। जेल की रोटी खाकर गुजारा करेंगे।

    उन्होंने कहा, बीजेडी सरकार ने सबसे बड़ा धोखा तो महाप्रभु जगन्नाथ के रत्न भंडार को लेकर किया है। आज ओडिशा ही नहीं, पूरा देश जानना चाहता है कि रत्न भंडार की चाभी गई कहां, जो जांच हुई थी उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है, मैं मेरे ओडिशावासियों को विश्वास दिलाता हूं कि बीजेडी सरकार जो छुपा रही है उसका खुलासा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद करेंगे। आज नवीन बाबू के सभी शुभचिंतकबहुत चिंता में हैं कि पिछले एक साल में अचानक उनकी तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई। बरसों से नवीन बाबू के करीबी रहे लोग अब जब मुझसे मिलते हैं तो उनकी तबीयत की चर्चा करते हैं। वो बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अरसे तक उनके करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। क्या कोई षडयंत्र है? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें उस लॉबी का हाथ तो नहीं, जोनवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है। इसकी जांच जरूरी है, इसलिए 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा विजयी होने के बाद हमारी सरकार स्पेशल कमिटी का गठन करेगी और ये जांच करेगी कि उनकी तबीयत अचानक गिरती क्यों जा रही है?

    बीजेडी सरकार ने 25 सालों में सिंचाई के लिए कोई काम नहीं किया”

    पीएम ने कहा, ओडिशा के पास पानी है। आदिवासी क्षेत्रों से होकर पानी बहता है, लेकिन आपको सिंचाई की सुविधा नहीं मिलती। बीजेडी सरकार ने 25 सालों में सिंचाई के लिए यहां कोई काम नहीं किया। ये सुवर्ण रेखा प्रोजेक्ट 1970 से लटका था। आपने मोदी को सेवा का मौका दिया, तो कृषि सिंचाई योजना बनाई और बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, इनमें से पांच पूरे भी हो चुके हैं। डबल इंजन की सराकर यहां सिंचाई का काम तेजी से कराएगी। ये मोदी सरकार ही है ,जिसने बादाम पहाड़ क्षेत्र में 100 साल बाद एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया, लेकिन यहां बीजेडी सरकार रेल प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ने दे रही है। भाजपा सरकार बनते ही यहां रेल कनेक्टिविटी और सशक्त होगी

    Post Views: 670

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपानी की बर्बादी करने पर लगेगा 2,000 रुपये का जुर्माना, यहां की सरकार ने जारी किया कड़ा फरमान…
    Next Article इन 4 राशियों के लिए सोने के आभूषण कभी नहीं होते शुभ, पहनने के बाद लाभ से ज्यादा होता है हानि …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाई फ्रेंड्स, आज सिर्फ आपसे बात करनी है’ – मोदी का युवाओं से सीधा संदेश, आओ, गलतियों से सीखकर देश को आगे बढ़ाएं…

    August 1, 2026

    LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

    August 1, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ये योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे…

    August 1, 2026

    महंगी पढ़ाई, फिर भी बेरोजगारी की मार करोड़ों खर्च के बाद भी नौकरी की गारंटी क्यों नहीं…

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाई फ्रेंड्स, आज सिर्फ आपसे बात करनी है’ – मोदी का युवाओं से सीधा संदेश, आओ, गलतियों से सीखकर देश को आगे बढ़ाएं…
    • LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…
    • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ये योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे…
    • महंगी पढ़ाई, फिर भी बेरोजगारी की मार करोड़ों खर्च के बाद भी नौकरी की गारंटी क्यों नहीं…
    • आज शनिवार को इन राशि वालों के लिए क्या होगा खास, जानें कैसा रहेगा 1 अगस्त का भविष्यफल….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?