
रायपुर
आजाद चौक और तेलीबांधा थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है.बता दें कि हाल ही में क्राइम मीटिंग लेकर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने के सख्त निर्देश दिए थे. बैठक में एसएसपी ने ये भी कहा था कि जिन थाना प्रभारियों के इलाके में असामाजिक तत्वों पर लगाम नहीं लगाया जाता है, वे सभी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.हालही में एक चाकूबाजी की घटना के बाद रामनगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू को भी एसएसपी ने लाइन अटैच किया था. अब इन दोनों थाना प्रभारियों पर हुई कार्रवाई को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है
