
रिपोर्ट रमाकांत सोनी रीवां–मऊगंज
रीवा मऊगंज नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ मऊगंज द्वारा शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक प्रदीप पटेल की उपस्थिति में अध्यक्ष हरिहर प्रसाद शुक्ला उपाध्यक्ष कृष्णेन्द्र तिवारी सचिव अखिलेश दुबे सह सचिव भास्कर द्विवेदी कोषाध्यक्ष आलोक मिश्रा पुस्तका अध्यक्ष राजेश दुबे को विस अध्यक्ष के समक्ष विधि संगत एवं गरिमामई उपस्थिति के साथ शपथ दिलाई गई।

नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ कमेटी द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक मऊगंज से मांगे रखी जिनमें अत्यधिक बिजली बिल पानी सूटर सेट बनवाने की प्रमुख मांग रही जिनमें सभी मांगों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही मऊगंज विधायक द्वारा बोर के साथ मोटर व्यवस्था तत्काल करने को कहा गया उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे
राम कथा में हुए शामिल
श्रृंगी ऋषि संस्थान द्वारा मऊ किला पुरानी मऊ ग्राम पंचायत मऊ बगदरा में विगत दिनों से राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छेत्र की समस्त जनता जनार्दन राम कथा का श्रवण करने पहुंच रही हैं यह मऊ किला सेंगर वंशजों के अधिपत्य में है यह किला खंडहर के रूप में था जिसे श्रृंगी ऋषि संस्थान द्वारा सुसज्जित कर किला परिसर में रामकथा का आयोजन किया जा रहा जहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम राम कथा का श्रवण करने पहुंचे जहां उन्हें सेंगर वंशजों के बारे में जानकारियां दी गई विस अध्यक्ष द्वारा राम कथा का श्रवण किया गया आयोजकों में धीरेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र सिंह संतोष सिंह प्रदीप सिंह राजू सिंह राजू मांडा राकेश सिंह नरेंद्र सिंह सूरज सिंह उपस्थित रहे नौ दिवसीय राम कथा का दस अप्रैल को समापन के साथ वही वृहद भंडारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
