रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंचे। बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान हुआ। वहीं, बस्तर जिले के 3 विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 5 तक मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ के पहले चरण के 20 सीटों पर 76.26% वोटिंग दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ के पहले चरण के 20 सीटों पर कुल 76.26% वोटिंग हुई, जिसमें सबसे ज्यादा बस्तर विधानसभा में 84.65% वोटिंग और सबसे कम बीजापुर विधानसभा में 46% वोटिंग हुई। यहां देखें 20 सीटों में हुई वोटिंग का प्रतिशतCG Election 1-Phase voting percentageअंतागढ़- 78.04%बस्तर- 84.65%भानुप्रतापपुर- 80%बीजापुर- 46%चित्रकोट- 80.36%दंतेवाड़ा- 67.71%डोंगरगांव- 84%डोंगरगढ़- 77.40%जगदलपुर- 78.02%कांकेर- 79.05%कवर्धा- 74.89%केशकाल- 81.79%खैरागढ़- 78.68%खुज्जी- 82.81%कोंडागांव- 81.73%कोंटा- 61.50%मोहला-मानपुर- 79.20%नारायणपुर- 72.98%राजनांदगांव- 80%पंडरिया- 73.67%
