Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » नए साल में ड्रीम होम और अपनी गाड़ी का सपना होगा पूरा, 0.5 फीसदी से 1.25 फीसदी तक सस्ता हो सकता है लोन….
    News

    नए साल में ड्रीम होम और अपनी गाड़ी का सपना होगा पूरा, 0.5 फीसदी से 1.25 फीसदी तक सस्ता हो सकता है लोन….

    By Tv 36 HindustanJanuary 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत में हर व्यक्ति की यही ख्वाहिश होती है कि उसका अपना एक घर हो। इस साल होम लोन का इंटरेस्ट रेट कम होने की उम्मीद है इसलिए घर खरीदने के सपनों को पंख लगने की पूरी संभावना है।

    नई दिल्ली:- इस साल होम लोन लेने वालों को राहत मिल सकती है। देश के टॉप बैंकरों को उम्मीद है कि वर्ष 2024 में होम और ऑटो लोन के ब्याज दरों में 0.5% से 1.25% तक की कटौती हो सकती है। इससे वर्तमान और नया होम लोन लेने वाले ग्राहकों को फायदा होगा। पिछले डेढ़ साल में रेपो रेट 2.5% बढऩे से लोगों के लोन की ईएमआइ 16% से 23% तक बढ़ी है। ऐसे में ब्याज दरों में कटौती से बड़ी राहत मिल सकती है। बैंकों के कुल लोन में होम लोन की हिस्सेदारी 47.1% तो ऑटो लोन की हिस्सेेदारी 12% से अधिक है।

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी आरए राजीव ने कहा, दरों में कमी शुरू हो चुकी है और आरबीआई जून-जुलाई में रेपो रेट में कटौती कर सकता है। वहीं केनरा बैंक के कार्यकारी निदेशक भावेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ बैंकों ने होम लोन का इंटरेस्ट रेट घटाने की शुरुआत कर दी है। विश्लेषकों का मानना है कि खुदरा महंगाई दर में कमी आई है। ऐसे में आरबीआई दूसरी तिमाही या जून या जुलाई में रेपो दर में कटौती शुरू कर देगा। 2024 में वैश्विक जीडीपी के धीमी रहने की आशंका है। ऐसे में भारत की तेज विकास दर को समर्थन देने को आरबीआई को मौद्रिक नीति आसान बनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

    बैंक कुछ समय बाद ही देंगे फायदा

    विशेषज्ञों का कहना है कि रेपो दर में कटौती भले ही जून या जुलाई में हो, लेकिन बैंक इसका फायदा दो तीन महीने बाद ही देंगे। कुछ बैंक जरूर तुरंत इसका लाभ देंगे पर ज्यादातर समय लगा देते हैं। कुछ बैंक रेपो दर में कटौती का कुछ हिस्से का ही ग्राहकों को फायदा देते हैं। कई बैंक नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी दरों की पेशकश कर सकते हैं।

    क्या करें ग्राहक

    ब्याज दरों में गिरावट का लाभ पाने के लिए बेहतर होगा कि ग्राहक एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट में कर्ज को बदल लें। जिन कर्जदारों ने ईबीएलआर के तहत होम लोन है लिया है उन्हें दर में कमी का सबसे तेज लाभ मिलेगा। ईबीएलआर सीधे रेपो रेट से जुड़ा रहता है इसलिए तुरंत इसका फायदा मिलता है। कुछ बैंकों की ईबीएलआर में होम लोन दरें अभी 9% से भी कम है जबकि बेस रेट 10.25% है।

    ”अगर महंगाई कम रहती है और तरलता में सुधार होता है तो दरों में इस साल कटौती होगी। इसकी शुरुआत 0.25% से हो सकती है। रेपो दर केवल एक कटौती तक ही सीमित नहीं रहेगी। कई बार में 0.5% से 1.25% तक कटौती की उम्मीद है।”- अश्विनी कुमार तिवारी, एमडी, एसबीआई

    • कुल कर्ज में 47% से अधिक हाउसिंग लोन

    45,51,584 करोड़ रुपए के लोन बांटे बैंकों ने वर्ष 2023 में 30 नवंबर तक, वर्ष 2022 के मुकाबले 18% अधिक लोन दिए

    कर्ज में किसकी कितनी हिस्सेदारी लोन राशि हिस्सेदारी

    होम लोन 21,44,376 47.1%
    पर्सनल लोन 12,59,170 26.7%
    ऑटो लोन 5,53,154 12.2%
    क्रेडिट कार्ड बकाया 2,40,656 5.3%
    एफडी पर लोन 1,13,973 2.8%
    एजुकेशन लोन 1,10,715 2.6%
    गोल्ड लोन 1,00,004 2.4%
    अन्य लोन 30,077 0.9%

    ऐसे बढ़ा होम-पर्सनल और ऑटो लोन

    2021 2022 2023
    होम लोन 16.05 18.73 21.44
    पसर्नल 8.24 10.30 12.59
    ऑटो लोन 3.78 4.61 5.53

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews In the new year india Raipur Today latest news Today news your dream of having a dream home and your own car will be fulfilled
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleइस लाजवाव ड्राई फ्रूट में है इतनी शक्ति की निगाह और जवानी को करे इन्वाइट, 70 साल में आयेगी सालों पुरानी जवानी वापस…
    Next Article एक महीने में बनना चाहते है लखपति तो खूंटा ठोककर आज ही करें इस नस्ल की बकरी का पालन, होगी बंपर कमाई…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को अल्टीमेटम, फेस अटेंडेंस हुआ अनिवार्य, हाजिरी नहीं लगाई तो रुकेगी सैलरी…

    November 5, 2026

    धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की क्या है मान्यता जानें कहां और क्यों किया जाता है दीपदान…

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मुन्नालाल को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं…

    November 5, 2026

    दिवाली-छठ पर महंगाई का डबल अटैक मिठाई 15% महंगी, बादाम-पिस्ता के दाम उछले, TV-AC खरीदना भी हुआ महंगा…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को अल्टीमेटम, फेस अटेंडेंस हुआ अनिवार्य, हाजिरी नहीं लगाई तो रुकेगी सैलरी…
    • धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की क्या है मान्यता जानें कहां और क्यों किया जाता है दीपदान…
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मुन्नालाल को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं…
    • दिवाली-छठ पर महंगाई का डबल अटैक मिठाई 15% महंगी, बादाम-पिस्ता के दाम उछले, TV-AC खरीदना भी हुआ महंगा…
    • इस बैंक में 837 पदों पर निकली भर्ती, 24 नवंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?