पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते गैरकानूनी तरीके से आई सीमा हैदर की कहानी से कौन परचित नहीं है. उसने हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक खूब सुर्खियां बटोरीं. किसी ने उसे पाकिस्तान का जासूस बताया तो किसी ने अपने प्यार को पाने के लिए सारी सीमाएं तोड़ने वाली कहानी बताई. इस बीच सीमा और सचिन का एक नया वीडियो सामने आया है, जोकि देखते ही देखते वायरल हो गया है.
इस वीडियो में सचिन सूट पहने हुए हैं और सीमा की मांग में सिंदूर भर रहा है.सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं और बिना वीजा के भारत में दाखिल हुई थीं. सीमा हैदर का शुरू से कहना रहा है कि उसने सचिन से मार्च 2023 में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी.
इस दौरान दोनों नेपाल के होटल में सप्ताह भर रुके थे. इसके बाद सीमा पाकिस्तान वापस चली गई थी क्योंकि उसे भारत आने के लिए आगे की रणनीति बनानी थी. सचिन का मानना था कि वो अपने बच्चों को साथ लेकर आए ताकि उन्हें किसी भी तरह की समस्या न हो.वहीं, सीमा की लव स्टोरी पर फिल्म बनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है, इसके लिए ऑडिशन भी होने लग गए हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और विवाद खड़ा हो गया.
इस संबंध में अभिषेक सोम नाम के एक ट्विटर यूजर ने फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं, अमित जानी को जान से मारने की धमकी भी दी गई है. दरअसल, फिल्म फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस बनाएगा.सचिन और सीमा को PUBG के जरिए हुआ प्यारसीमा और सचिन की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है.
PUBG वाले प्यार को पाने के लिए सीमा पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई. अब दोनों साथ रह रहे हैं. हालांकि जासूसी के आरोप में उससे यूपी एटीएस ने भी पूछताछ की है और वह एक बार गिरफ्तार भी हो चुकी है, लेकिन कोर्ट से जमानत मिल गई थी. सीमा हैदर का असली नाम सीमा गुलाम हैदर है. वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आई है और उसका धर्म इस्लाम था, जिसके बाद सीमा ने दावा किया है कि उसने हिंदू धर्म कबूल कर लिया है और अब हिंदू-रीति रिवाज के अनुसार ही अपना जीवन सचिन के साथ बिता रही है.
