पटना: मानसून की दस्तक से पहले देश के कई राज्यों भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। सुबह से ही सूर्य आग उगलना शुरू कर देता है। तेज गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि समान्य तौर पर गर्मी के दिनों में पटना में दिन का उच्चतम तापमान 42.9 दर्ज होने के बाद रात नौ बजे तक तापमान 41.4 डिग्री बना रहता है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल 18 जून तक बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने यह आदेश प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लिया है। बता दें कि सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि देश के अन्य कई राज्यों में भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई है।
झारखंड में पूरे प्रदेश में स्कूल बंदझारखंड सरकार ने गर्मी के कहर को देखते हुए पूरे प्रदेश में सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को 14 जून तक बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि यहां भी पारा 40 डिग्री के पार है, जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में भी बंद हुए स्कूलउत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने छुट्टियों को 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया है। अब स्कूल 27 जून, 2023 को खुलेंगे। इससे पहले स्कूलों को 15 जून को फिर से खोलने का समय निर्धारित किया गया था।