सूरज साहू
पथरिया, 24 मार्च। ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदली में स्व. श्री मंगल दास के द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी का नवनिर्मित मंदिर का निर्माण कराया गया था स्व. श्री मंगल दास के सपनों को साकार करते हुए उनके पुत्र सरपंच दीना दास बघेल एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा तीन दिवसीय मेला का आयोजन रखा गया जिसमें पथरिया रेस्ट हाउस से भव्य रूप से बाइक रैली एवं डीजे के साथ गुरुजी का स्वागत करते हुए चंदली पहुंचे जिसका उद्घाटन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्राम उद्योग प्रभारी मंत्री जगद्गुरु रूद्र कुमार के द्वारा गुरु गद्दी स्थापना उद्घाटन एवं ध्वजारोहण गुरु जी के कर कमलों द्वारा किया गया साथ ही गुरुजी का सभी सरपंच संघ एवं जनप्रतिनिधि सहित पुष्पा हार से स्वागत किया गया इसके पश्चात बाबा जी का भव्य रुप से आरती पूजा कर आशीर्वाद लिया वही जगतगुरु ने समाज को संबोधित करते हुए कहा की एकता एवं समाज को भाईचारा बनाकर रखना है और युवाओं को वेबसाइट व सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के प्रति जागरूक करने के साथ ही सरगांव को उप तहसील को पुनः तहसील का दर्जा दिया गया जिसमें क्षेत्र में सरगांव तहसील बनने पर लोगों में उत्साह देखा गया वही चंदली भव्य मंदिर में समुदायिक भवन एवं रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा किया गया ।वही इस कार्यक्रम में विशेष एवं समाज को एकत्रित करने में अहम भूमिका रहा नगर अध्यक्ष ग्वालदास अनंत ने बताया की तीन दिवसीय मेला का कार्यक्रम रहा जिसमें 21 मार्च सोमवार को पंडित मान दास आनंद जी के द्वारा ज्योति प्रज्वलित तथा ग्रंथ एवं 22 मार्च मंगलवार सत्संग पावन कथा व 23 मार्च बुधवार गुरु गद्दी स्थापना मंदिर उद्घाटन ध्वजारोहण मंत्री जगतगुरु के कर कमलों से किया गया साथ ही जनप्रतिनिधि एवं सभी समाज के लोगों को इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया गया। इसी बीच कार्यक्रम में उपस्थित बिल्हा क्षेत्र के छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर मुंगेली जिला सदस्य के अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर पूर्व बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक जिला सदस्य अंबालिका साहू जिला सदस्य जागेश्वरी वर्मा जिला सदस्य वशीउल्लाह शेख अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य रत्नावली कौशल पूर्व जिला सदस्य सरगांव शशि घृतलहरे घनश्याम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राजा ठाकुर इस कार्यक्रम विशेष योगदान रहा सरपंच संघ अध्यक्ष निर्मल दिवाकर उमरिया सरपंच संतोष घृतलहरे घसिया दास घृतलहरें मोंहदी सरपंच प्रतिनिधि सुशील सतनामी ककेड़ी सरपंच प्रतिनिधि नारायण घृतलहरें सल्फा सरपंच प्रेमलाल पाटले हरि घृतलहरें गांव के सरपंच दिनादास बघेल गुरु गद्दी सेवक मान दास बघेल भंडारी रामकुमार डहरिया छड़ीदार कुमार दास खूंटे वीरेंद्र घृतलहरे पुनीत चेल्से अनिल खुंटे चंद्रप्रकाश डहरिया मूलचंद डहरिया चंद्रप्रकाश बहरिया मूलचंद डहरिया गणेश खुटे मोहन भास्कर एवं समस्त ग्रामवासी सहित आसपास के सभी सामाज के लोग उपस्थित रहे।