कानपुर। एक महिला ने खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताकर सिपाही को अपने प्रेमजाल में फंसाया. इसके बाद शादी भी कर ली. शादी में कार देने के लिए उसने सिपाही से 6 लाख से ज्यादा रुपये लिए. एक रात जब सिपाही घर आया तो देखा कि पत्नी के साथ घर में कोई और शख्स था. इस पर उसे शक हुआ तो जानकारी जुटानी शुरू की. इस दौरान जो सच सामने आया, उससे उसके होश उड़ गए.
ये कहानी है फजलगंज थाने में तैनात सिपाही की. फेसबुक पर उसकी शिवांगी नाम की लड़की से दोस्ती हुई. उसने खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताया था. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसी बीच उसने सिपाही से शादी करने की बात कही. इस पर वो तैयार हो गया.
घरवाले चाहते हैं कि तुमको शादी में स्कॉर्पियो दें’
सिपाही के मुताबिक, शादी से पहले लड़की ने बताया था कि उसने अभी तक बहुत ज्यादा पैसे नहीं जोड़े हैं. घरवाले चाहते हैं कि तुमको शादी में स्कॉर्पियो दें. इसलिए तुम कुछ पैसा मिलाओ तो हम दोनों मिलकर स्कॉर्पियो लें. स्कॉर्पियो रहेगी तो तुम्हारे ही पास.
‘गाड़ी बुक कर दी है, अभी वेटिंग है’
इस पर सिपाही ने सोचा कि ठीक है शादी के बाद तो गाड़ी उसको ही मिलेगी. इसलिए उसने 6 लाख 30 हजार रुपये शिवांगी को दे दिए. इसके बाद शादी की तारीख तय हो गई. मगर, शादी में स्कॉर्पियो नहीं मिली. इस पर उसने सवाल किया तो जवाब मिला कि गाड़ी बुक कर दी है. अभी वेटिंग है इसलिए नहीं मिली है.
